{"_id":"687e965b8b61377777042155","slug":"the-highway-was-jammed-for-three-hours-due-to-vehicles-with-dj-badaun-news-c-123-1-sbly1035-143565-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: डीजे लगे वाहनों के कारण तीन घंटे तक जाम रहा हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: डीजे लगे वाहनों के कारण तीन घंटे तक जाम रहा हाईवे
विज्ञापन
उझानी में हाईवे पर वितरोई मोड़ के पास जाम में फंसे कांवड़िये। संवाद
उझानी। कांवड़ियों की भीड़ बढ़ी तो रविवार रात कछला से उझानी तक यातायात व्यवस्था फेल हो गई। डीजे लगे कांवड़ियों के वाहनों के कारण जाम लग गया। इससे पांच किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। इसमें करीब तीन घंटे तक कांवड़ियां फंसे रहे।
रविवार रात करीब दो बजे डीजे साउंड सिस्टम लगे कांवड़ियों के वाहन कछला चौराहे के पास बेतरतीब निकलने शुरू हुए तो जाम लग गया। कांवड़ियों की टोलियों को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिला। चौराहे से वितरोई मोड़ तक और पुलिस चौकी के सामने जाम लग गया। करीब पांच किलोमीटर में वाहन फंसे रहे। बदायूं निवासी कांवड़ियां सुनील कुमार ने बताया कि जाम के दौरान महज दो- तीन पुलिस कर्मी ही नजर आए। सोशल मीडिया हैंडल एक्स के जरिये हाईवे पर जाम का मामला मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचा। उसके बाद हरकत में आए पुलिस वालों ने हस्तक्षेप किया, लेकिन यातायात पूरी तरह सुचारू नहीं हो पाया। जाम से बाहर निकलने की कोशिश में जुटे कांवड़ियों के बीच आपस में कहासुनी भी हो गई। इंस्पेक्टर गुड्डू सिंह ने बताया कि जाम कुछ देर तक लगा था। पुलिस कर्मियों ने ही आवागमन सुचारू कराया। बदायूं से कछला गंगाघाट तक यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। फिर भी रात में अधिकतर ड्यूटी प्वाइंटों पर पुलिस कर्मी नदारद रहे।
-- -- -- -- --
मक्का लदे वाहनों के बीच होकर निकले कांवड़िया
बुर्राफरीदपुर के शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए सोमवार तड़के से ही कांवड़ियों के जाने का सिलसिला शुरू हो गया। अढ़ौली फाटक के पास कादरचौक रोड की दोनों लेन पर खड़े मक्का लदे वाहनों की वजह से कांवड़ियों को ज्यादा दिक्कत हुई। पैदल कांवड़ यात्रा में शामिल कांवड़िया तो वाहनों के बीच से होकर निकल गए। जबकि बाइक, कार और ई- रिक्शा सवार कांवड़ियों को खेतों से होकर निकलना पड़ा।
विज्ञापन
-- -- -- --
ननाखेड़ा और भदरौल के रास्ते उझानी पहुंचे बाइक सवार
- सोमवार सुबह भी कछला तिराहे के पास जाम लग गया। देखते ही देखते जाम में फंसे कांवड़ियों की संख्या सैकड़ों में हो गई। बाइक सवार कांवड़ियों को शिवालयों की ओर निकलने का मौका नहीं मिल पाया। जाम में फंसे बदायूं के चंद्रमोहन ने बताया कि चौराहे पर पुलिस कर्मी भी नहीं थे। इसके बाद अधिकतर बाइक सवारों ने उझानी के रास्ते बदायूं तक पहुंचने को कछला चौराहे से ननाखेड़ा और भूड़ा- भदरौल मार्ग को चुना। इस वजह से कांवड़ियों को करीब आठ किलोमीटर का अधिक सफर करना पड़ा।
-- -- -- -- -- -- -- -