{"_id":"574c89d34f1c1bd24c109785","slug":"the-growing-number-of-auto-stop-to-find-the-memo","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ती ऑटो संख्या पर रोक लगानेे के लिए दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ती ऑटो संख्या पर रोक लगानेे के लिए दिया ज्ञापन
बदायूं, ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लाइसेंस जारी करने के नियम कड़े करने की भी उठाई मांग
बदायूं यूथ के कार्यकर्ताओं ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को ज्ञापन देकर शहर में बढ़ती ऑटो की संख्या पर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही लाइसेंस जारी करने के नियम कड़े करने और नाबालिग चालकों पर कार्रवाई करने की मांग भी उठाई।
बदायूं यूथ के अध्यक्ष जिया अंसारी के नेतृत्व में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को ज्ञापन सौंपने के साथ उनसे युवाओं की मांगें पूरी करने की अपेक्षा की गई। ज्ञापन में कहा है कि शहर में ऑटो के अधिक लाइसेंस जारी कर दिए गए। बाद में यह भी नहीं देखा जा रहा कि इन ऑटो को अवयस्क चालक चला रहे हैं या वयस्क। बैटरी रिक्शा की तादाद भी काफी बढ़ गई है। इससे शहर में जगह-जगह जाम के हालात पैदा हो रहे हैं। छात्र-छात्राओं को कोचिंग और कॉलेज आने-जाने में भारी परेशानी होती है। इन चालकों को यातायात नियमों की पूरी जानकारी भी नहीं है। इससे समस्या और दुर्घटना दोनों को लेकर युवा संगठन में चिंता है। इसके अलावा वाहनों की नंबर प्लेट और लाइटों की भी चेकिंग होती रहे। ज्ञापन देने वालों में इकराम अहमद खां, सरफराज अब्बासी, राम कुमार, महेंद्र पाल सिंह, राजेश शाक्य आदि शामिल रहे।