फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The government should provide adequate compensation to the farmers

किसानों का कर्जा माफ हो, मुआवजा भी मिले

Fri, 22 Oct 2021 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
The government should provide adequate compensation to the farmers
किसानों को मुआवजा मांगने का ज्ञापन देते भाकियू पदाधिकारी व कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। तीन कृषि कानूनों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले बैठे किसानों ने अब मौसम से फसलों की बर्बादी को मुद्दा बनाया है। बृहस्पतिवार को भाकियू ने मालवीय आवास पर पंचायत के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

किसान यूनियन के मंडलीय नेता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि प्रदेश में बेमौसम बरसात ने किसानों को तबाह कर दिया है। बैंकों द्वारा आरसी काटी गई हैं। चक्रवृद्धि ब्याज लगाकर किसानों से जबरन वसूली हो रही है। सरकार को चाहिए कि सभी तरीके के कर्जे किसानों के माफ कर दे। साथ ही आंधी बारिश से हुई फसल की बर्बादी का मुआवजा भी दे।
विज्ञापन

मंडलीय उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने कहा कि लखीमपुर खीरी में जो किसान गाड़ी के नीचे कुचले गए थे, उनकी कलश यात्रा बदायूं से गुजरेगी। इसमें बदायूं के लोग और किसान भारी तादाद में शामिल होंगे। कहा कि किसान ऋण चुकाने में अक्षम हैं। किसानों की रोजी-रोटी चलाने के लिए सरकार के लिए राहत पैकेज की घोषणा करनी चाहिए। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ नेता ठाकुर अजयपाल सिंह ने कहा कि 26 अक्तूबर को लखनऊ में महापंचायत है, इसमें बदायूं के किसानों के जत्थे 25 अक्तूबर को रवाना होंगे। इस अवसर पर हारून, पप्पू सैफी, साबिर हुसैन, ननकू सैफी, रईस अहमद, सुरेश दीवान, साबिर हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को सरकार पर्याप्त मुआवजा उपलब्ध कराए
बिल्सी। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति गुट के जिलाध्यक्ष बबलेश सिंह राठौर ने क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार करनवीर सिंह को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले तीन दिनों तक लगातार हुई बरसात से खेतों में खड़ी किसानों की सभी फसलें पूरी तरह से नष्ट हो चुकी हैं। इससे उन्हे काफी आर्थिक क्षति हुई है। इसलिए सरकार को चाहिए वह किसानों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए उन्हें पर्याप्त मुआवजा उपलब्ध दे। इस मौके पर ओमप्रकाश शर्मा, गौरव कुमार सिंह तौमर, अशोक कुुमार, अरुण कुमार सिंह, कुंवरवाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
किसानों के हक की लड़ाई में कांग्रेस साथ
बदायूं। प्राइवेट बस स्टैंड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर बदायूं विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्ष, ग्राम अध्यक्ष व न्याय पंचायत अध्यक्ष ने समीक्षा बैठक में भाग लिया। किसानों को हुई धान की बर्बादी को लेकर चर्चा की गई।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि आज देश के अंदर किसी का सबसे ज्यादा शोषण हो रहा है तो वह किसान है। उनके हक की लड़ाई में कांग्रेस साथ है। इस मौके पर डॉ. रामरत्न सिंह पटेल, बफती मियां, हाकिम सिंह, राहुल पटेल, आकाश पटेल, महेश चंद्र, इदरीस, वैष्णवी पटेल, अरबाज रजी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed