{"_id":"64fb5ebcda14fecd3c066ee6","slug":"the-girl-who-accused-her-of-rape-denied-badaun-news-c-123-1-sbly1004-3966-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली लड़की मुकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली लड़की मुकरी
विज्ञापन
शहर के एक होटल में दुष्कर्म का आरोप लगाने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। शहर के एक होटल में दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली दिल्ली की लड़की अपने बयान से मुकर गई। उसके साथी भी सिर्फ चादर का विवाद बता रहे हैं। उन्होंने थाना पुलिस को कोई तहरीर भी नहीं दी है। ऐसे में पुलिस ने भी मामला रफादफा कर दिया है।
दिल्ली की 17 वर्षीय लड़की चार दिन पहले बदायूं आई थी और शहर में एक होटल में रुकी थी। बृहस्पतिवार सुबह उसने और उसके साथियों ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए होटल में हंगामा किया था। लड़की के साथियों ने बताया था कि रात तीन बजे नाबालिग लड़की वॉशरूम गई तो होटल के ही दो लोगों ने उसे कमरे में खींच लिया।
जब वे अपनी साथी को तलाश कर रहे थे, तब वह कमरे से रोती हुई निकली। उसने अपने साथ दुष्कर्म होने की बात बताई। होटल मालिक ने उन्हें पुलिस को सूचना तक नहीं देने दी। हालांकि बाद में सिविल लाइंस थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। देर शाम तक छानबीन चलती रही। जब पुलिस ने लड़की और उसके साथियों से सवाल करना शुरू किए तो वे टूट गए और अपने बयान से भी मुकर गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उनका होटल मालिक से एक गंदी चादर को लेकर विवाद हुआ था। इसी के चलते दुष्कर्म का आरोप लगा दिया। मामला तब और बिगड़ गया, जब कुछ लोगों ने होटल में आकर उनके साथ गालीगलौज की और उन्हें आरोप वापस लेने को हड़काया। इससे उन्होंने हंगामा किया।
बहरहाल पुलिस ने भी बयानों के आधार पर मामला रफादफा कर दिया है। इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई ने बताया कि लड़की और उसके साथियों का विवाद एक चादर को लेकर हुआ था। इससे उन्होंने यह आरोप लगाया था। अब उन्होंने दुष्कर्म होने से भी इन्कार किया है।