फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The fight of health workers reached the police station, police took action

Budaun News: स्वास्थ्य कर्मियों की लड़ाई थाने में आई, पुलिस ने की कार्रवाई

Sun, 24 Aug 2025 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
The fight of health workers reached the police station, police took action
उझानी। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्वास्थ्य कर्मियों के बीच मारपीट का मामला शुक्रवार रात थाने पहुंच गया। आरोप है कि परिसर में दो एएनएम और लैब टेक्नीशियन में मारपीट हुई। पुलिस ने नर्सिंग स्टॉफ समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कछला रोड बाजार स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मारपीट का मामला शुक्रवार दोपहर का है। बदायूं के पटियाली सराय निवासी एएनएम प्रीती मिश्रा और बरेली में किला छावनी निवासी शकुंतला वर्मा ने बताया कि चित्रांश नगर निवासी आशीष सक्सेना, शाने आलम, रीता तोमर और लता गौड़ ने अस्पताल परिसर में बाल पकड़ कर उनसे मारपीट की है। परिसर में तोड़फोड़ भी की गई।मारपीट और तोड़फोड़ के दौरान आरोपियों ने लैब टेक्नीशियन सचिन मणि को भी पीटा। आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डाली और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष शर्मा ने भी पुलिस से शिकायत की गई है। सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा का कहना है कि विभागीय जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed