फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The farmer was the watchman at the same farm house who died after coming under the grip of Tarkashi.

Budaun News: जिस तारकशी की चपेट में आकर हुई मौत उसी फार्म हाउस पर चौकीदारी था किसान

Sat, 20 May 2023 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
The farmer was the watchman at the same farm house who died after coming under the grip of Tarkashi.
- पुलिस बोली, किसान रामेश्वर को पता था करंट के बारे में, इसलिए घर वाले नहीं दे रहे हैं तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कादरचौक (बदायूं)। गुलाबगंज गनियाई में जिस फॉर्म हाउस पर 55 वर्षीय किसान रामेश्वर की करंट लगने से मौत हुई उसी फॉर्म हाउस पर वह चौकीदारी कर रहा था। उसने कुछ खेत बटाई पर भी ले रखा था। पुलिस का मानना है कि खेत की तारकशी में शायद रामेश्वर ने ही करंट लगाया था। इसी वजह से परिवार वालों ने भी अब तक कोई तहरीर नहीं दी है।
बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र के गांव गुलाबगंज गनियाई में किसान रामेश्वर की खेत की तारकशी में करंट आने से मौत हो गई थी। इसके बारे में परिवार वालों को तब पता चला जब कुछ लोग फॉर्म हाउस की ओर गए थे। उन्होंने ही किसान के शव को देखकर परिवार वालों को सूचना दी थी। तब कहीं परिवार वाले और थाना पुलिस मौके पर पहुंचीं। उस दौरान पुलिस को भी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई। इससे पता नहीं चला कि आखिर फॉर्म हाउस पर कौन मौजूद था। पुलिस ने उस दौरान किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन

इसकी जांच करने थाना पुलिस शुक्रवार को फिर से फॉर्म हाउस पर पहुंची। छानबीन के दौरान पता चला कि फॉर्म हाउस मेरठ निवासी डॉ. चंद्रवीर का है। डॉक्टर यहां नहीं आते। वह कनाडा में रहते हैं, लेकिन रामेश्वर यहां चौकीदारी कर रहा था। उसने डॉक्टर का कुछ खेत बटाई पर भी ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि फसल की रखवाली के लिए रामेश्वर ने ही तारकशी कराई थी और तार में करंट लगा दिया था। अब उसकी ही करंट लगने से कैसे मौत हो गई, अभी यह सच्चाई सामने नहीं आई है। परिवार वाले भी शिकायत करने थाने नहीं पहुंचे हैं। इससे पुलिस अभी तहरीर आने का इंतजार कर रही है।

तारकशी में करंट आने से किसान की मौत के मामले में अभी यही पता चला है कि किसान उसी फॉर्म हाउस पर चौकीदारी कर रहा था। उसने कुछ खेत भी बटाई पर ले लिया था। वहां कोई और चौकीदार नहीं था। इससे माना जा रहा है कि रामेश्वर ने ही तारकशी कराई थी और करंट लगाया था। अब परिवार वाले क्या तहरीर देते हैं, उसका इंतजार है।

- वेदपाल सिंह, एसओ कादरचौक

इस मामले में बिजली का कनेक्शन ट्यूबवेल के लिए दिया गया था। अब उसे कोई कहां इस्तेमाल कर रहा है। यह देखना बड़ा मुश्किल है। फिर भी इस मामले की जांच कराएंगे।
- हरीश कुमार, एक्सईएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed