फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The families of the deceased received financial assistance of Rs 2 lakh each

Budaun News: मृतकों के परिजन को दो-दो लाख की मिली आर्थिक मदद

Fri, 05 Jul 2024 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
The families of the deceased received financial assistance of Rs 2 lakh each
मंगू देवी का चेक उनके पुत्र ऋषिपाल को सौंपते दुर्विजय सिंह शाक्य। संवाद
बिसौली/ बिल्सी। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता और बिल्सी के विधायक हरीश शाक्य, बिसौली क्षेत्र के पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने अधिकारियों के संग बृहस्पतिवार को हाथरस हादसे में मौत का शिकार हुईं महिलाओं के परिजन को दो-दो लाख रुपये के चेक सौंपे। डीएम मनोज कुमार और एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता मुहैया कराई गई है। हाथरस सत्संग जिले की किशोरी व पांच महिलाओं की मौत हुई थी। सभी को दो-दो लाख रुपये के चेक दिए गए हैं। तहसील बिसौली के सोमवार बाजार की निवासी कुसुम, ग्राम लाभारी की धर्मवती एवं ग्राम ओरछी की कमला देवी के घर पर पहुंचकर चेक दिए गए।
विज्ञापन

बिल्सी के एसडीएम प्रवर्धन शर्मा ने बताया कि सबसे पहले क्षेत्र के गांव गढ़ी निवासी मंगू देवी पत्नी रामनिवास का चेक उनके बड़े पुत्र ऋषिपाल सिंह को दिया गया। इसके बाद नगर के मोहल्ला संख्या पांच निवासी किशोरी रोशनी का चेक उनकी मां कमलेश कुमारी को सौंपा। क्षेत्र के फतेह नगला निवासी वीरावती पत्नी प्रेमपाल सिंह का चेक उनके पति प्रेमपाल सिंह को दिया। ब्रजक्षेत्र के अध्यक्ष ने सभी पीड़ित परिवार के सदस्यों से कहा कि भाजपा सरकार सुख-दुख में पूरी तरह साथ है। इस मौके पर भाजपा नेता विवेक राठी, ओमप्रकाश सागर, अनुराग शाक्य, गगन राठी, धर्मवीर सागर, उमेश बाबू, प्रखर माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

मंगू देवी का चेक उनके पुत्र ऋषिपाल को सौंपते दुर्विजय सिंह शाक्य। संवाद

मंगू देवी का चेक उनके पुत्र ऋषिपाल को सौंपते दुर्विजय सिंह शाक्य। संवाद

मंगू देवी का चेक उनके पुत्र ऋषिपाल को सौंपते दुर्विजय सिंह शाक्य। संवाद

मंगू देवी का चेक उनके पुत्र ऋषिपाल को सौंपते दुर्विजय सिंह शाक्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed