{"_id":"e0ed12de5d6178e693b0d77ce21049d5","slug":"the-facility-of-rest-will-be-avail-to-the-road-ways-bus-driver-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस चालक होटलों पर कर सकेंगे आराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस चालक होटलों पर कर सकेंगे आराम
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Thu, 17 Dec 2015 08:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात में तीन से पांच बजे तक सुरक्षित स्थान पर रोकेंगे बस
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए रोडवेज का प्रयास
ड्राइवरों को राहत देने के लिए 250 मिली थर्मस फ्लॉस्क
सर्दी की शुरुआत होने के साथ ही रात में बस चलाने वाले चालक रात में तीन बजे के बाद पर्याप्त जागरूक और सजगता के साथ बस नहीं चला पाते हैं। इससे दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। रात के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं का समय यही रहता है। इसलिए परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक के रविंद्र नायक ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है।
प्रबंध निदेशक ने जारी आदेश में कहा कि रात के दौरान सुरक्षित स्थान पर 15 मिनट तक लिए गए हॉल्ट को अवैध नहीं माना जाएगा। इससे चालकों को आराम मिल सकेगा और वे सुरक्षित तरीके से वाहन चलाएंगे। कहा कि डिपो से तीन बजे से पांच बजे के बीच में निकलने वाली बसों के चालकों पर यह योजना लागू नहीं होगी।
00000000000000
रोडवेज को मिलीं 90 थर्मस फ्लास्क
परिवहन विभाग की ओर से रोडवेज ड्राइवरों को 250 मिलीलीटर थर्मस फ्लॉस्क की एक-एक बोतल दी जाएगी। इसमें वह चाय या अन्य गर्म पेय पदार्थों को रख सकें। इसके लिए बरेली मंडल कार्यालय से 90 बोतलें फ्लास्क की प्राप्त हो चुकी हैं। इन बोतलों का वितरण शुक्रवार से किया जाएगा।
विज्ञापन
00000000000
-वर्जन
परिवहन निगम के निदेशक ने दुर्घटना से देर भली वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए अल्प विराम देने के आदेश दिए हैं। इस बारे में सभी चालकों को बता दिया गया है कि यदि उन्हें वाहन चलाने में परेशानी हो रही है तो वे लोग रात तीन बजे से पांच बजे के बीच में किसी सुरक्षित स्थान पर 15 मिनट का आराम कर सकते हैं।
-वीके शुक्ला, एआरएम, रोडवेज