फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The faces of candidates emerging from the TGT exam were beaming.

Budaun News: टीजीटी परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों के चेहरे खिले

Wed, 03 Jun 2026 11:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
The faces of candidates emerging from the TGT exam were beaming.
श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में अभ्यर्थी की लगी लाइन। संवाद
बदायूं। उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज की ओर से आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा बुधवार को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों से बाहर निकल रहे अधिकांश अभ्यर्थियों के चेहरे पर संतोष और खुशी दिखाई दी। अभ्यर्थियों का कहना था कि प्रश्नपत्र अपेक्षा के अनुरूप रहा और अच्छी तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को अधिक कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों के बीच प्रश्नपत्र को लेकर चर्चा होती रही। कई अभ्यर्थियों ने बताया कि सामान्य ज्ञान, शिक्षण अभिरुचि और विषय आधारित प्रश्न संतुलित थे। कुछ प्रश्नों ने जरूर सोचने पर मजबूर किया, लेकिन कुल मिलाकर पेपर सरल से मध्यम स्तर का रहा। संभल निवासी अभ्यर्थी अंशुल शर्मा ने बताया कि अधिकांश प्रश्न पाठ्यक्रम के दायरे में थे, जिससे उत्तर देने में आसानी हुई।
विज्ञापन

वहीं बरेली निवासी की अभ्यर्थी पूजा वर्मा ने कहा कि समय प्रबंधन करने वाले परीक्षार्थियों के लिए पेपर काफी अच्छा था। अधिकांश प्रश्न समय रहते हल हो गए। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की जांच की गई और बायोमेट्रिक सत्यापन भी कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रों के बाहर लगी रही अभिभावकों की भीड़
जिले में 15 केंद्रों पर दोनों पालियों के दौरान अभिभावकों और परिजनों की भीड़ भी देखने को मिली, जो परीक्षा समाप्त होने का इंतजार करते रहे। वहीं, परीक्षा देकर लौटे अभ्यर्थियों को अब परिणाम का इंतजार है। उनका मानना है कि इस बार प्रतियोगिता कड़ी जरूर रहेगी, लेकिन जिन्होंने नियमित तैयारी की है, उनके चयन की संभावना बेहतर है।


अभ्यर्थी बोले- कठिन नहीं आया प्रश्नपत्र

प्रश्नपत्र देने से पहले मन में काफी हलचल हो रही थी, जैसे ही प्रश्न पत्र सामने आया। धड़कनें तेज हो गई थीं। प्रश्नपत्र खोलकर देखा तो काफी राहत नजर आई। प्रश्नपत्र कठिन नहीं आया था। - देवदत, संभल



अपनी पढ़ाई पर पूर्ण विश्वास था, लेकिन प्रश्नपत्र जब सभी को दिए जा रहे थे, तो थोड़ा घबराहट हो रही थी, पर प्रश्नपत्र जब खोलकर देखा तो काफी राहत मिली। काफी कुछ पूर्व में की गई तैयारी के आधार पर आया था। - त्रिवेंद्र कुमार, संभल

श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में अभ्यर्थी की लगी लाइन। संवाद

श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में अभ्यर्थी की लगी लाइन। संवाद

श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में अभ्यर्थी की लगी लाइन। संवाद

श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में अभ्यर्थी की लगी लाइन। संवाद

श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में अभ्यर्थी की लगी लाइन। संवाद

श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में अभ्यर्थी की लगी लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed