फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The Dunlop tractor Mari Collision , three injured

ट्रैक्टर ने डनलप मारी टक्कर, तीन घायल

Sun, 17 May 2015 05:51 PM IST
Ujani
Ujani Updated Sun, 17 May 2015 05:51 PM IST
विज्ञापन

बरेली-मथुरा हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने डनलप को रौंद दिया। डनलप सवार तीन ग्रामीण घायल हो गए।

विज्ञापन

हादसा शनिवार रात करीब नौ बजे छतुइया के पास हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव हरहरपुर निवासी पन्नालाल अपराह्न में डनलप लेकर बाजार को आया। लौटते में डनलप पर गांव का ही लालराम और उसकर 20 वर्षीय बेटा राजपाल भी सवार हो गया। छतुइया के पास पीछे से ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। एक बैल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे अगले दिन दम तोड़ दिया।

घायल बाप-बेटा समेत तीनों ग्रामीणों को रात में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। तीनों की हालत गंभीर थी, सो प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि फरार चालक को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed