फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The driver was made an accomplice in extortion, extortion was done from medical stores

Budaun News: ड्राइवर को बनाया उगाही का साथी, मेडिकल स्टोरों से होती थी वसूली

Sun, 23 Aug 2026 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 23 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
The driver was made an accomplice in extortion, extortion was done from medical stores
बदायूं। ड्रग इंस्पेक्टर लवकुश प्रसाद के साथ मेडिकल स्टोरों पर पहुंचने वाले सेवानिवृत्त ड्राइवर का रुपये लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद विभाग में खलबली मची हुई है। वायरल वीडियो के आधार पर सहायक आयुक्त (औषधि) बरेली ने ड्रग इंस्पेक्टर को तलब कर जवाब मांगा है। वहीं, अब जरीफनगर में भी मेडिकल स्टोर से कथित अवैध वसूली का पुराना मामला सामने आया है। इसमें भी ड्रग इंस्पेक्टर के साथ रहने वाले ड्राइवर के माध्यम से रुपये लिए जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर की ओर से मेडिकल स्टोरों के निरीक्षण के दौरान मोहर सिंह भी अक्सर वहां पर पहुंच जाता था। चर्चा है कि निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर संचालकों से रुपये लेने का काम उसके माध्यम से कराया जाता था। मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई के दौरान रुपये लिए जाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में सेवानिवृत्त ड्राइवर रुपये लेते हुए दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

मामला सामने आने के बाद सहायक आयुक्त (औषधि) ने ड्रग इंस्पेक्टर को तलब किया है। उनसे पूरे प्रकरण में स्पष्टीकरण मांगा गया है। विभागीय जांच में अब यह भी देखा जा रहा है कि सेवानिवृत्त कर्मचारी ड्रग इंस्पेक्टर के साथ किन परिस्थितियों में निरीक्षण पर जाता था और उसकी क्या भूमिका थी। इधर, जरीफनगर के मेडिकल स्टोर संचालकों के बीच भी पूर्व में ड्राइवर के माध्यम से रुपये लिए जाने की चर्चा है। आरोप है कि मेडिकल स्टोर से रकम लेने के बाद उसका बंटवारा किया जाता था। हालांकि इस संबंध में विभागीय स्तर पर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
-यह वीडियो कादरचौक का नहीं है, लेकिन यह कहां का है यह पता नहीं है।ड्राइवर मोहर सिंह को साथ नहीं ले जाते हैं। यह पता नहीं कैसे पहुंच गए।
-लवकुश प्रसाद, ड्रग इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed