फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The doctor is ill, and ultrasound services at the district and women's hospital have been suspended.

Budaun News: डॉक्टर बीमार, जिला और महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा ठप

Sat, 03 Jan 2026 11:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
The doctor is ill, and ultrasound services at the district and women's hospital have been suspended.
जिला महिला अस्पताल में बंद पड़ा अल्ट्रासाउंड।संवाद
बदायूं। जिला और महिला अस्पताल में तैनात अल्ट्रासाउंड करने वाले डॉक्टरों के बीमार होने के कारण शनिवार को दोनों ही अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड सेवा पूरी तरह ठप रही। इससे जांच के लिए पहुंचे सैकड़ों मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं कई मरीज बिना जांच कराए ही लौट गए।
विज्ञापन

सुबह से ही गर्भवती महिलाएं, पेट दर्द, किडनी स्टोन और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीज जांच के लिए अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन जब उन्हें सेवा बंद होने की जानकारी मिली तो उन्हें काफी परेशानी हुई। मजबूरी में कई मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ा। जहां अल्ट्रासाउंड जांच के लिए अधिक शुल्क देना पड़ा।
विज्ञापन

मरीज रिहाना ने बताया कि वह सरकारी अस्पताल इस उम्मीद से आईं थीं कि यहां मुफ्त में जांच और इलाज मिल जाएगा, लेकिन जब सेवा ही उपलब्ध नहीं मिली तो बाहर जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि इससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में दिनभर मरीज इधर-उधर जानकारी लेते नजर आए। कई गर्भवती महिलाएं परिजनों के साथ घंटों इंतजार करती रहीं। वैकल्पिक व्यवस्था न होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि अल्ट्रासाउंड करने वाले डॉक्टर स्वास्थ्य कारणों से अवकाश पर हैं। जल्द ही उनकी वापसी के बाद व्यवस्था सामान्य कर दी जाएगी। साथ ही वैकल्पिक व्यवस्था करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि मरीजों को राहत मिल सके। लगातार सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं बाधित होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।


महिला अस्पताल में तीन सप्ताह से डॉक्टर अवकाश पर
जिला महिला अस्पताल में तैनात डॉ. इंदुकांत अवकाश पर चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने मोतिया बिंद का ऑपरेशन कराया है। ऐसे में डॉक्टर ने तीन सप्ताह आराम करने की सलाह दी है। इसकी वजह से अवकाश ले लिया है। उसके बाद में ही अस्पताल आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed