फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The district's goal is to open 18 Agri junction

जिले को 18 एग्री जंक्शन खोलने का लक्ष्य

Wed, 01 Jun 2016 12:06 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 01 Jun 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कृषि विभाग ने बेरोजगार कृषि स्नातकों के चयन का काम किया शुरू 
किसानों को नकली बीज और कीटनाशक से मिल सकेगी निजात 

 कृषि एवं बीज की दुकानों पर बैठने वाले गैर जानकारों की बिक्री रोकने और जिले के किसानों को कृषि संबंधी जानकारी उनके ब्लाकों में देने के लिए जिले में 18 एग्री जंक्शन (वन स्टॉप शॉप)खोले जाएंगे। इसके लिए जिले को शासन से 18 दुकानें खोलने का लक्ष्य मिल चुका है और इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इससे बेरोजगार कृृषि स्नातकों का भी रोजगार मिल सकेगा। 
एग्री जंक्शन पर किसानों को बीज, कीटनाशक एवं अन्य कृषि संबंधी वस्तुएं मिलने के साथ ही उनके उपयोग की जानकारी कृषि स्नातक बताएंगे। इसके लिए सबसे पहले कृषि स्नातकों का चयन किया जाएगा, फिर उन्हें 10 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा और किसानों को खाद-बीज का लाइसेंस निशुल्क दिया जाएगा। ब्लाकों में एक दुकान, जिसका किराया एक हजार रुपये प्रतिमाह शासन की ओर से दिया जाएगा। साथ ही दुकान खोलने के लिए दिए जाने वाले ऋण के ब्याज का 42 हजार रुपये का भुगतान पांच सालों तक कृषि विभाग की ओर से किया जाएगा। 
विज्ञापन

------
जल्द चयन होगा: चौधरी
बदायूं। इस संबंध में कृषि उप निदेशक कृषि आरपी चौधरी ने बताया कि कृषि स्नातक बेरोजगारों के चयन के लिए तहसीलों पर स्थित कृषि उप संभाग कार्यालयों के कर्मचारियों को निर्देश दिया जा चुका है। जल्द ही उनका चयन हो जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

------
सहसवान, उझानी और बिसौली में खुलेंगे दो-दो केंद्र 
बदायूं। जिले के सभी ब्लाकों में एक-एक एग्री जंक्शन खोला जाएगा, जबकि सहसवान उझानी और बिसौली में दो-दो केंद्र खुलेंगे। इससे इन तीनों ब्लाकों को दोहरी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed