{"_id":"694703623c069a381f016f05","slug":"the-district-magistrate-and-senior-superintendent-of-police-inspected-the-badaun-bypass-to-assess-road-safety-in-foggy-conditions-badaun-news-c-123-1-sbly1001-153258-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कोहरे में सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम और एसएसपी ने बदायूं बाइपास का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कोहरे में सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम और एसएसपी ने बदायूं बाइपास का किया निरीक्षण
विज्ञापन
डीएम अवनीश राय निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर मोहित कुमार से बात करते हुए। स्रोत प्रशासन
बदायूं। सर्दी के मौसम में घने कोहरे को देखते हुए डीएम अवनीश राय ने एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह के साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज के निकट बदायूं बाइपास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सड़क की वर्तमान स्थिति, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा उपायों का बारीकी से जायजा लिया। डीएम ने स्पष्ट कहा कि कोहरे के समय दृश्यता कम होने से दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए सड़क सुरक्षा के सभी मानकों का सख्ती से पालन कराया जाए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाइपास और उसके आसपास के मार्गों पर पर्याप्त संख्या में रिफ्लेक्टर, उचित संकेतक बोर्ड, डिवाइडर पर रिफ्लेक्टिव टेप और सार्वजनिक चेतावनी चिन्ह लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि विशेषकर मोड़, कट और संवेदनशील स्थानों पर चमकदार संकेतक लगाए जाएं, ताकि वाहन चालकों को समय रहते रास्ते की जानकारी मिल सके। इसके साथ ही स्ट्रीट लाइटों की स्थिति भी जांची गई और जहां प्रकाश व्यवस्था कमजोर पाई गई, वहां तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।
निर्माणाधीन मार्ग का निरीक्षण करते हुए डीएम ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के चलते खुले गड्ढे, अधूरी सड़क और अव्यवस्थित बैरिकेडिंग दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है। ऐसे में निर्माण स्थल पर मजबूत बैरिकेड्स, चेतावनी बोर्ड, रात में चमकने वाली लाइटें और सुरक्षा टेप अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोहरे के समय गश्त बढ़ाई जाए और यातायात नियमों का पालन सख्ती से कराया जाए।