फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The district is in the grip of dense fog, low visibility has slowed down the speed

Budaun News: घने कोहरे की चपेट में जिला, कम दृश्यता ने रोकी रफ्तार

Wed, 15 Jan 2025 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The district is in the grip of dense fog, low visibility has slowed down the speed
उझानी में हजरतगंज गांव पिकअप से टूटे रिफ्लेक्टर। संवाद
बदायूं। जिले में मंगलवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। 9.4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलते से ठिठुरन बढ़ गई। कोहरे के कारण दृश्यता लगभग 100 मीटर तक रही, जिससे वाहन गति नहीं पा सके। अपराह्न 12:30 बजे तक घने कोहरे की चादर छाई रही। अपराह्न दो बजे के करीब निकली हल्की धूप ने लोगों को कुछ देर के लिए राहत पहुंचाई।
विज्ञापन


जिले में हर रोज मौसम का मिजाज बदल रहा है। कभी तेज धूप लोगों को राहत दे रही है तो कभी घना कोहरा और हल्की बूंदाबांदी जीवन को अस्तव्यस्त कर दे रही है। पिछले तीन दिन से धूप निकलने से मौसम काफी सुहावना रहा। खरीदारी के लिए बाजारों में लोगों की चहलपहल बढ़ी। मंगलवार की सुबह मौसम ने फिर करवट ली।
विज्ञापन


सुबह की शुरूआत घने कोहरे के साथ हुई। अपराह्न 12:30 बजे तक कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता 100 मीटर के करीब रही। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। कोहरे के कारण हाईवे पर जलती लाइट के साथ वाहन चलते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरा एवं पछुआ हवा के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बहुत जरूरी कामकाज और नौकरीपेशा लोग ही अपने घरों से निकले। वहीं बड़ी संख्या में लोग अलाव जलाकर हाथ सेंकते नजर आए। वहीं, घरों में लोगों ने हीटर और ब्लोअर का सहारा लिया।

मौसम विभाग के मुताबिक, वातावरण में अधिक नमी व सामान्य से कम तापमान के कारण कोहरे की स्थिति बनी है। मंगलवार को अधिकतम 21.8 तो न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता भी 58 फीसदी दर्ज की गई। अपराह्न दो बजे के करीब हल्की धूप निकली। इससे लोगों को कुछ देर के लिए राहत मिली।

हालांकि शाम को फिर गलन बढ़ गई। आज बुधवार को एक डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है।











कोहरे के कारण हाईवे पर लगे अवरोधक से भिड़ी पिकअप







उझानी। हजरतगंज गांव की नालियों का पानी भर जाने के बाद 20 दिन पहले क्षतिग्रस्त दिल्ली हाईवे की एक लेन अवरोधक लगाकर बंद कर दी गई है। सोमवार रात करीब एक बजे घने कोहरे के कारण पिकअप चालक बंद रास्ते पर चला गया और वहां ले अवरोधक से भिड़ गया। रफ्तार कम होने के कारण पिकअप पलटी नहीं। पिकअप में शिमला मिर्च लदी थी। उधर, अवरोधक से टकराने के बाद पुलिस के संकेतक बोर्ड के बीच बंधे रिफ्लेक्टर फीते टूट गए। इन्हें पांच दिन पहले ही यातायात के पुलिस कर्मियों ने बांधा था।








बता दें कि करीब 20 दिन पहले हजरतगंज गांव की नालियों का पानी दिल्ली हाईवे पर भर गया था। पानी भरने से सड़क में गहरे गड्ढे हो गए थे। इसके बाद पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने गांव के आसपास हाईवे की एक लेन पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगी दी थी। हालांकि क्षतिग्रस्त सड़क के पास मनरेगा के तहत नाला निर्माण चल रहा है। इसके बाद ही पीडब्ल्यूडी सड़क का निर्माण कराएगा। संवाद

उझानी में हजरतगंज गांव पिकअप से टूटे रिफ्लेक्टर। संवाद

उझानी में हजरतगंज गांव पिकअप से टूटे रिफ्लेक्टर। संवाद

उझानी में हजरतगंज गांव पिकअप से टूटे रिफ्लेक्टर। संवाद

उझानी में हजरतगंज गांव पिकअप से टूटे रिफ्लेक्टर। संवाद

उझानी में हजरतगंज गांव पिकअप से टूटे रिफ्लेक्टर। संवाद

उझानी में हजरतगंज गांव पिकअप से टूटे रिफ्लेक्टर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed