{"_id":"67f800553a38f3a02c079f76","slug":"the-district-got-35th-position-in-the-ranking-of-cm-dashboard-badaun-news-c-123-1-sbly1018-137288-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सीएम डैश बोर्ड की रैंकिंग में जिले को 35वां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सीएम डैश बोर्ड की रैंकिंग में जिले को 35वां स्थान
विज्ञापन
बदायूं। सीएम डैश बोर्ड में जिला पिछड़ गया है। प्रशासनिक कार्यों की निगरानी में जिले को 35वां स्थान मिला है। ऐसे में डीएम ने सही काम न करने वाले अधिकारियों पर सख्ती शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सीएम डैशबोर्ड रेटिंग सिस्टम राज्य में प्रशासनिक कार्यों की निगरानी और जिला अधिकारियों (डीएम) के प्रदर्शन को आंकने का एक प्रभावी साधन है। यह सिस्टम जिले के विकास कार्यों, जनकल्याण योजनाओं के क्रियान्वयन और शासन की गुणवत्ता को मापने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके जरिए डीएम की रैंकिंग तय की जाती है।
सीएम डैश बोर्ड की जारी रैकिंग में आबकारी विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग,चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास, राजस्व, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की स्थिति बेहद खराब आई है। इन विभागों को 10 में से 4 से लेकर पांच अंक मिले हैं, जबकि जिले को 10 में से 8.83 अंक हासिल हुए हैं। प्रदेश में बदायूं 35वें स्थान पर है। यह रैकिंग मार्च की है। अब डीएम खराब काम करने वाले विभागों की समीक्षा कर उन पर सुधार की कार्रवाई कराएंगी।