फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The dead body of a girl was found under a Bakaina tree

Budaun News: बकैना के पेड़ के नीचे मिला युवती का शव

Tue, 04 Mar 2025 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
The dead body of a girl was found under a Bakaina tree
उसहैत। थाना क्षेत्र के गांव घसनगला में सोमवार देर रात घर से लापता एक युवती का शव मंगलवार सुबह खेतीहर इलाके में बकैना के पेड़ के नीचे मिला। पेड़ की टहनी पर युवती का दुपट्टा लटका हुआ था। जानकारी होने पर परिजन एवं ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परिजन और पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


गांव घसनगला निवासी कैलाश चंद्र की बेटी आरती (18) सोमवार देर रात परिजनों के सोने के दौरान घर से अचानक लापता हो गई थी। जागने पर परिजनों ने आरती को घर में नदारत देखा तो उसकी तलाश की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लगा। थक हारकर परिवार के लोग सो गए। मंगलवार सुबह गांव के लोग खेतीहर इलाके में टहलने निकले। यहां उन्होंने गांव से 500 मीटर की दूरी पर खेतीहर क्षेत्र में बकैना के पेड़ के नीचे आरती का शव पड़ा देखा।
विज्ञापन

पेड़ की टहनी पर फंदा लगा हुआ था। आरती का दुपट्टा लटक रहा था। आरती की मौत की खबर गांव में पहुंचते ही परिवार के लोग रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने अनहोनी की आशंका को लेकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों एवं परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि युवती का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग था। परिवार की ओर से उसे समझाया भी गया था। प्रेम प्रसंग के चलते ही आत्महत्या की बात कही जा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। एसओ विक्रम सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed