फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The 'darkness' of malnutrition will be eradicated with the light of education

शिक्षा के उजियारे से मिटेगा कुपोषण का ‘अंधेरा’

Sat, 05 Nov 2022 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
The 'darkness' of malnutrition will be eradicated with the light of education
अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। जिला कार्यक्रम अधिकारी तरुण वर्मा ने कहा कि शिक्षा के महत्व को नकारा नहीं जा सकता। अशिक्षा और अज्ञानता आज कुपोषण को बढ़ावा दे रही है। शिक्षा का महत्व समझें और शिक्षित बनें। शिक्षा के उजियारे से ही कुपोषण का अंधेरा मिटाया जा सकता है।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शुक्रवार को मुख्य अतिथि जिला कार्यक्रम अधिकारी तरुण वर्मा ने छात्राओं को स्वस्थ जीवन के बारे में बताया। कहा कि भौतिक सुख सुविधाओं को पाने की दौड़ में आज लोगों को अपने स्वास्थ्य की चिंता नहीं रहती है। इसकी वजह से उन्हें तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जानकारी के अभाव में लोग मनमाने तरीके से चीजें खाते-पीते हैं। इसका शरीर पर दुष्प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का अभाव है। इसकी वजह से लोग सही आहार नहीं ले पाते हैं। कुछ लोग आर्थिक कारणों से संतुलित आहार नहीं ले पाते। इसकी वजह से युवतियों, महिलाओं में खून की कमी हो जाती है। ऐसे में बच्चे होने पर वे कुपोषण का शिकार हो जाते हैं। इस दौरान छात्राओं ने उनसे सवाल भी पूछे और अपनी जिज्ञासा को शांत किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद, राजकुमार सेंगर, दिनेश कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

अपराजिता कार्यक्रम में बोलते डीपीओ तरूण वर्मा। संवाद

अपराजिता कार्यक्रम में बोलते डीपीओ तरूण वर्मा। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed