फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The danger mark of Ganga water level in Kachla is now 162.40 meters

Budaun News: कछला में गंगा जलस्तर के खतरे का निशान अब 162.40 मीटर

Fri, 30 May 2025 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
The danger mark of Ganga water level in Kachla is now 162.40 meters
कछला घाट पर जलस्तर बढ़ने से दुकानों तक पहुंचा पानी। संवाद
बदायूं। केंद्रीय जल आयोग ने कछला में गंगा नदी के खतरे का निशान पुनरीक्षित किया है। अब खतरे के निशान में 40 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी की गई है। पिछले कई वर्षों के बाढ़ के स्तर को देखते हुए यह बदलाव किया गया है। अब खतरे का निशान समुद्रतल से 162 मीटर से बढ़कर 162.40 मीटर कर दिया गया है। साथ ही चेतावनी के निशान में भी बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन


दशकों बाद केंद्रीय जल आयोग ने खतरे के निशान को पुनरीक्षित किया है। गंगा में बाढ़ की वर्तमान स्थिति का सिंचाई विभाग के अभियंताओं, केंद्रीय जल आयोग की टीम, सहसवान, सदर व दातागंज के एसडीएम ने आंकलन किया। टीम ने बाढ़ के दौरान गंगा नदी के प्रभावित स्थलों का निरीक्षण किया। टीम ने अपनी रिपोर्ट केंद्रीय जल आयोग को दी। केंद्रीय जल आयोग ने रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद में खतरे के निशान व चेतावनी स्तर में परिवर्तन के निर्देश दिए। इसको लेकर पिछले दिनों डीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई। उसमें तय हुआ कि गंगा नदी के कछला पुल पर वर्तमान खतरे का स्तर 162.00 मीटर से बढ़ाकर 162.40 मीटर कर दिया जाय। इसके अलावा चेतावनी स्तर 161.00 से बढ़ाकर 161.80 मीटर कर दिया जाए। इस आधार पर अब बाढ़ का मापन होगा।
विज्ञापन

-------
60 सेंटीमीटर से एक मीटर तक बढ़ाया जा सका है निशान
- केंद्रीय जल आयोग के अनुसार खतरे के निशान से चेतावनी स्तर 0.60 मीटर से 1.00 मीटर नीचे रखा जा सकता है। यह देखा जाएगा कि बाढ़ का स्तर फसलों व प्रोपर्टी को नुकसान न करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
वर्जन-
- केंद्रीय जल आयोग के निर्देशों के क्रम में डीएम के आदेश पर कछला पुल का खतरे का निशान 162.00 की जगह 162.40 मीटर और चेतावनी का निशान 161.00 की जगह 161.80 मीटर किया गया है। - उमेश चंद्र, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed