फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The country's economic structure Notbandi advantage harm

देश की आर्थिक संरचना को  फायदा पहुंचाएगी नोटबंदी

Sun, 27 Nov 2016 11:20 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 27 Nov 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
The country's economic structure Notbandi advantage harm
देश की आर्थिक संरचना को  फायदा पहुंचाएगी नोटबंदी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के सह चुनाव प्रभारी व दिल्ली के सांसद रमेश विदुड़ी बोले
विज्ञापन

 युवा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के सह चुनाव प्रभारी व दिल्ली के सांसद रमेश विदुड़ी ने भाजपाइयों में उत्साह का संचार किया। कहा कि युवा ही किसी संगठन का प्राण होता है। नोटबंदी पर बोले, इससे देश की आर्थिक संरचना को बहुत लाभ होने वाला है, जो आने वाला समय बताएगा। 
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दुर्गेश वार्ष्णेय के आवास पर आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में विदुड़ी ने कहा कि सोमवार को बदायूं मे होने वाले युवा सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की जरूरत है। युवाओं को भाजपा की धारा में लाना है, जिससे वह प्रदेश सरकार के अत्याचार के खिलाफ आवाज उठा सकें। उन्होंने नोटबंदी को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि विपक्षी तो बौखला रहे हैं, जबकि आम आदमी इस निर्णय के साथ है। ब्रज क्षेत्र के प्रभारी बीएल वर्मा ने कहा कि युवा ही किसी संगठन की दिशा और दशा तय करते हैं। जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा कि यह सम्मेलन भी महिला सम्मेलन की तरह रिकार्ड स्थापित करेगा। 
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दुर्गेश वार्ष्णेय, नगराध्यक्ष अक्कू रस्तोगी, रामवीर सिंह ने सम्मेलन की सफलता के लिए संकल्प लिया। बैठक में जिला महासचिव अशोक भारती, कुशाग्र सागर, योगेंद्र सागर, अरुण प्रकाश धोबी, सुरेंद्र पाल सिंह एडवोकेट, प्रेमलता सिंह, पंकज सिंह चौहान, अजय शर्मा, राकेश दीक्षित, भानुप्रकाश सिंह चौहान, मयंक पाठक, उमेश कुमार, लालबहादुर सिंह, ललित वार्ष्णेय, जितिन मिश्र, मनोज टाटा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed