{"_id":"6883e49bb73f64332e0dfdf7","slug":"the-construction-of-the-stadium-can-be-completed-by-december-badaun-news-c-123-1-sbly1001-143821-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दिसंबर तक पूरा हो सकता है स्टेडियम का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दिसंबर तक पूरा हो सकता है स्टेडियम का निर्माण
विज्ञापन
बहेड़ी स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहा निर्माण कार्य। संवाद
बदायूं। जिले के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए 9.78 करोड़ रुपये की लागत से स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य दिसंबर तक पूरा हो सकता है। अब यह अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।
शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम बिल्सी रोड पर है। करीब तीन दशक पहले बने इस स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए कई सुविधाएं नहीं थी। शासन ने स्टेडियम के लिए 9.78 करोड़ रुपये दिए गए थे। स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का जीर्णोद्धार, वॉलीबाल कोर्ट, पार्किंग स्टैंड, क्रिकेट के दो प्रैक्टिस पिच, हाईमास्ट लाइट, पंप हाउस और तीरंदाजी शेड का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही स्टेडियम में 400 मीटर लंबा ड्रेनेज सिस्टम भी बनाया जा रहा है, जिससे जलभराव न हो। स्टेडियम परिसर में करीब 20 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
-- -- -- -- -- -
वर्जन-
- स्टेडियम का निर्माण कार्य सिडको से कराया जा रहा है। पूरा काम मई 2026 तक पूरा होना है, लेकिन कार्यदायी संस्था के अनुसार निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। ऐसे में इस वर्ष के अंत तक ही अधिकतर कार्य पूर्ण हो जाएंगे। - अमित रिछारिया, जिला क्रीड़ा अधिकारी