फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The condition of CHC... dirt on the walls and cobwebs on the windows

Budaun News: सीएचसी का हाल... दीवारों पर गंदगी और खिड़कियों पर लगे मिले जाले

Fri, 25 Aug 2023 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 25 Aug 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
The condition of CHC... dirt on the walls and cobwebs on the windows
जगत सीएचसी का निरीक्षण कर मरीजों का हाल जानते डीएम मनोज कुमार।स्रोत-सूचना विभाग
बदायूं। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को परखने के लिए डीएम मनोज कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगत का औचक निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केंद्र की दीवारों समेत अन्य स्थानों पर गंदगी और खिड़कियों पर लगे मकड़ियों के जाले देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम ने पीएनसी वार्ड में भर्ती मरीजों को दवाएं एवं खान-पान समय से मिलने के संबंध में जाना और निर्देश दिए कि मरीजों को समय से दवाएं भोजन आदि सुविधाएं उपलब्ध रहें। उन्होंने कोल्ड चैन कक्ष में फ्रिज का तापमान, कुत्ता काटने आदि इंजेक्शन उपलब्धता की जानकारी ली। यहां डस्टबिन काफी गंदा था तथा दीवारों पर भी गंदगी फैली थी। यहां विद्युत बॉक्स भी खुले मिले, जिन्हें ठीक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम सदर एसपी वर्मा ने डॉ. पलवीन कौर के साथ सीएचसी कादरचौक का निरीक्षण किया। यहां एमओआईसी, सफाई कर्मचारी व कंप्यूटर ऑपरेटर अनुपस्थित मिले। यहां छत से पानी टपक रहा था एवं पूरे स्वास्थ्य केंद्र व परिसर में गंदगी मिली। उन्होंने पाया कि सफाई कर्मचारी भी दो दिन से नहीं आया है। मेडिसिन स्टॉक रजिस्टर नहीं मिला। एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र कुमार सिंह ने सीएचीसी का जायजा लिया। चिकित्सकों को निर्देश दिए कि किसी मरीज को कोई दिक्कत न हो। अस्पताल में सफाई व्यवस्था सही नहीं थी। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि परिसर में जलभराव रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्सी, बिसौली और सहसवान में भी एसडीएम ने देखीं व्यवस्थाएं
बदायूं। एसडीएम बिल्सी जीत सिंह राय को निरीक्षण के दौरान परिसर में घास कूड़ा करकट, मेडिकल वेस्टेज आदि बिखरा पड़ा मिला। भवन की छत पर घास मिली एवं खिड़कियों से वर्षा का पानी अंदर आ रहा था। ओपीडी में पूर्ण रूप से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहे थे। एसडीएम बिसौली कल्पना जायसवाल ने सीएचसी आसफपुर का निरीक्षण किया। यहां सामान्य दवाऐं उपलब्ध पाई गईं। आपातकालीन कक्ष में भी आवश्यक दवाएं व उपकरण उपलब्ध पाए गए। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. पंकज शर्मा को परिसर में नियमित रूप से सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने के लिए निर्देशित किया। एसडीएम सहसवान प्रेमपाल सिंह ने निरीक्षण के दौरान लैब में गंदगी को साफ कराने के निर्देश दिए। मरीजो की संख्या अत्यधिक थी, वहीं गर्मी व उमस से मरीज व तीमारदारों के बैठने की व्यवस्था नहीं थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed