{"_id":"e4831c34357f2a6608b2040f651e70d9","slug":"the-cold-wave-turbulent-life-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीत लहर से जन जीवन अस्तव्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीत लहर से जन जीवन अस्तव्यस्त
बदायूं
Updated Thu, 21 Jan 2016 08:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बादल, कोहरा, गलन और सर्द हवा एक साथ चलने की वजह से सर्दी दिनों दिन भीषण रुख अख्तियार करती जा रही है। इससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त होता जा रहा है। गुरुवार को सुबह से लेकर रात तक कोहरे की चादर छाने से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। वहीं बर्फीली हवा चलने से गलन और बढ़ गई। दिनभर लोग सर्दी से ठिठुरते रहे।
गुरुवार को सर्दी से बचाव के लोग इंतजाम करते दिखे। कोयले की बिक्री में बढ़ोतरी हो गई है। सूर्यदेव के न निकलने की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी नहीं हो सकी।
मौसम में आए इस बदलाव से ठिठुर रहे किसानों के चेहरे पर रौनक दिखी।
------
अब सोमवार को खुलेंगे स्कूल
बदायूं। भीषण सर्दी को देखते हुए डीएम शंभूनाथ यादव ने दो दिनों की अवकाश और घोषित कर दिया। अभी तक अवकाश गुरुवार तक का था, जो बढ़कर शुक्रवार और शनिवार कर दिया गया। रविवार का अवकाश होने के साथ ही अब स्कूल सोमवार को खुलेंगे। इससे बच्चों के साथ अभिभावकों को भी राहत मिल गई। अवकाश प्राइमरी और जूनियर स्कूलों तक ही मान्य होगा।
विज्ञापन
------
गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ी
बदायूं। सर्दी को देखते हुए लोग सर्दी से बचाव में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इससे लोग बाजारों में गर्म कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। इससे फुटपाथ से लेकर दुकानों तक ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सबसे अधिक बिक्री जैकेट्स और गर्म इनरवियर की हो रही है। इसके साथ मफलर, गर्म टोपी और शॉल भी खूब बिक रही हैं।
------
शीतलहर-ठंड से हर कोई दुखी
बिल्सी। मकर संक्रांति के बाद मौसम में परिवर्तन के बाद यहां शीतलहर और ठंड ने सभी को परेशान कर दिया है। ठंड के चलते लोग करीब 12 बजे तक अपने घरों में छुपे रहते है। कोहरा और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आज तेज हवा के चलते ठंडक लोगों को परेशान करती रही। शाम को मौसम अधिक ठंडक भरा हो गया। कड़ाके की सर्दी के कारण बाजार में भी उसका पूरा असर देखने को मिल रहा है। दोपहर 12 बजे के बाद ही लोग बाजार में नजर आते हैं और शाम चार बजे के बाद सन्नाटा छाने लगता है। वहीं बस एवं बाइक सवारों की भी रोड पर संख्या काफी कम हो गई है। बीते दिनों से सूर्यदेव के दर्शन तक नहीं हो सके। इससे ठंड और भी ज्यादा बढ़ गई है।
-------
अलाव से छप्परदार घर में लगी आग
मुजरिया। थाना क्षेत्र के गांव छोकरपुर में रामविलास के छप्परनुमा घर में अलाव जलाते वक्त आग लग गई। इससे मौके पर एकत्रित ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। आग बुझाने से पहले चारपाई, रजाई, कपड़े और अनाज आदि जल गए। इससे परिवार को रहने का कोई ठिकाना नहीं रहा।
------
सर्दी से नौनिहालों का करें बचाव
बदायूं। सर्दी के तेवर तीखे हो जाने से पारा गिरकर सात डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है। ऐसे में बच्चों को होने वाली तमाम बीमारियों से बचाने के लिए सुरक्षा प्रदान करनी होगी। बच्चों को जुकाम होना या दस्त होना आम बात है, लेकिन यह भी घातक बीमारी का रूप ले सकती है। इस बात की समझ हर अभिभावक को होना जरूरी है। देरी हो जाने पर यह बीमारियां जानलेवा साबित हो सकती हैं। इस मौसम में निमोनिया एवं कोल्ड डायरिया जैसी बीमारियां बहुत घातक साबित हो सकती है।
वीरांगना अवंतीबाई महिला चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सलमान के अनुसार बदलते मौसम के साथ निमोनिया एवं डायरिया दोनों ही बीमारियां तेजी पकड़ती हैं। ऐसे में बच्चों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। ग्लोबल वर्डन ऑफ डीसीज के अनुसार प्रदेश में प्रतिवर्ष करीब 50 लाख बच्चों का जन्म होता है, जिनमें करीब पांच लाख बच्चों की मौत उनकी आयु पांच साल पूरी होने से पहले हो जाती है। इनमे 13 फीसदी बच्चे दस्त और 17 फीसदी बच्चे निमोनिया से मर जाते हैं, जबकि इन अकाल मौतों को जन सामान्य को जागरूक कर रोका जा सकता है। बच्चों की मौत की प्रमुख वजह शिशुओं के छह माह की उम्र तक स्तनपान की कमी, कुपोषण, पूर्ण प्रतिरक्षित न होना, स्वच्छ पेयजल का आभाव एवं साबुन से हाथ न धोने की आदत एवं समय से ओआरएस एवं जिंक की अनुलब्धता है।
-------
जरूरतमंदों को बांटे कंबल
सहसवान (बदायूं)। तहसील में एसडीएम जंगबहादुर यादव ने असहाय व गरीबों को कंबलों का वितरण किया।
यादव ने तहसील के लेखपाल व कानूनगो से सर्वे कराकर गरीब व असहाय लोगों की सूची तैयार कराकर पात्रता के आधार पर 300 से अधिक महिला-पुरूषों को तहसील में कंबलों का वितरण किया। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक विचित्रपाल सिंह,वीरेन्द्र पाल, चेतेन्द्र शर्मा, थानसिंह, विनय बाबू, जीतू,एकराम, कामेश सक्सेना, जयपाल सिंह, रामौतार सिंह आदि मौजूद रहे।
------
सहसवान में जलवाए गए अलाव
सहसवान। पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड और गलन को देखते हुए एसडीएम जंगबहादुर यादव ने सभी राजस्व निरीक्षकों को नगर व ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर अलाव जलवाने के निर्देश दिए। राजस्े निरीक्षक विचित्रपाल सिंह ने कचहरी रिसर, तहसील गेट, मुख्य बाजार, पठान टोला चौराहा, बिसौली बस स्टैंड, शहबाजपुर छह सड़का, ब्लाक के सामने, कोतवाली के पास, ईदगाह तिराहा, अकबराबाद चौराहा, जहांगीराबाद चौराहा, कछला तिराहा और मंडी समिति के पास अलाव जलवाए। ठंड के चलते बार एसोसिएशन के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। वादकारियों के न आने से कचहरी परिसर में सन्नाटा पसरा रहा।
-----
रुदायन में अलाव जलवाने की मांग
रुदायन। एक हफ्ते से पड़ रही ठंड से लोगों का बुरा हाल है। ठंड गरीबों को ज्यादा सता रही है। इससे बचने का उनके पास कोई इंतजाम नहीं है। पंचायत प्रशासन ने अभी तक अलाव नहीं चलवाए हैं। लोगों ने चेयरमैन से अलाव जलवाने की मांग की है। वहीं डीएम के आदेश के बावजूद नगर में कुछ विद्यालय खुले। इस पर अभिभावकों ने रोष जताया।
-----
विधायक बिट्टन ने बांटे कंबल
बिल्सी। आर्य समाज रोड स्थित बसपा कार्यालय पर बसपा विधायक हाजी मुर्सरत अली उर्फ बिट्टन ने करीब सौ से अधिक गरीब एवं जरुरतमंद लोगों को कंबल प्रदान किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बसपा सरकार में हमेशा गरीबों को न्याय मिला है। मगर वर्तमान सरकार को गरीबों से कोई सरोकार नहीं है। इस मौके पर छात्र नेता चंगेज खां, शाहिद राइन, चमनपाल, इल्यास खां, राजेंद्र सिंह, अबरार खां, नईम फ रीदी, सलीम सैफी, देवेंद्र गौतम, राजीव कुमार, भोले आदि मौजूद रहे।