फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The claim is done... now preparing to hit the ground

Budaun News: हो गई दावेदारी...अब मैदान मारने की तैयारी

Tue, 25 Apr 2023 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
The claim is done... now preparing to hit the ground
शहर से भाजपा की दीपमाला और बसपा की संतोष कुमारी ने दाखिल किया नामांकन पर्चा
विज्ञापन

- पूर्व विधायक आबिद रजा की पत्नी फात्मा रजा और सपा नेता शोबी की पत्नी ने भी कराया नामांकन
- जिलेभर में भाजपा के 21 प्रत्याशियों समेत 143 उम्मीदवारों ने कराए नामांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। नामांकन के आखिरी दिन सोमवार को शहर से भाजपा प्रत्याशी दीपमाला गोयल, बसपा प्रत्याशी संतोष कुमारी कश्यप, पूर्व विधायक आबिद रजा की पत्नी फात्मा रजा, सपा नेता फकरे अहमद शोबी की पत्नी फायजा अहमद शोबी समेत नौ प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। जिलेभर से भाजपा के 21 प्रत्याशियों समेत 143 उम्मीदवारों ने अपना परचा भरा है।
सोमवार को जिले में नामांकन का आखिरी दिन रहा। सुबह 11 बजे से अपरान्ह तीन बजे तक नामांकन स्थलों पर भीड़भाड़ रही। भाजपा प्रत्याशी दीपमाला गोयल दोपहर करीब एक बजे भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य, शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी, बेटे समेत कई भाजपा नेताओं के साथ नामांकन स्थल मंडी समिति पहुंचीं। उन्होंने बदायूं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया। कुछ देर बाद सपा नेता फकरे अहमद शोबी ने अपनी पत्नी फायजा अहमद शोबी का नामांकन कराया। उसी दौरान पूर्व विधायक आबिद रजा की पत्नी फात्मा रजा ने अपना परचा भरा। उनके अलावा सपा से टिकट मांग रहीं इंदु सक्सेना, बसपा प्रत्याशी संतोष कुमारी कश्यप, आफताब पत्नी अब्दुल गनी, आशा पत्नी श्रीकृष्ण, अजरा अल्वी पत्नी अली मोहम्मद और नाजिया खान पत्नी मासूम अली खां ने अपना परचा भरा है।
विज्ञापन

उझानी नगर पालिका से भाजपा प्रत्याशी पूनम अग्रवाल, बसपा से गीता पत्नी लाखन ने पर्चा दाखिल किया। बिल्सी नगर पालिका परिषद से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानदेवी सागर, बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य की पत्नी सुषमा मौर्य, कमलेश कुमारी पत्नी राजू, कांग्रेस से देवकी देवी, जन अधिकार पार्टी से कमलेश देवी, बीना देवी ने नामांकन कराया है। बिसौली से भाजपा प्रत्याशी हरिओम पाराशरी, पूर्व चेयरमैन अबरार अहमद, पूर्व चेयरमैन अशोक वार्ष्णेय, नादिम, कमरजहां, अशोक कुमार और सुभाष ने नामांकन कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहसवान से भाजपा से अनुज माहेश्वरी, बसपा से पूर्व अधिशासी अधिकारी युसूफ अली, आप से प्यारे मियां, बासित हुसैन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से अजहर अली ने नामांकन कराया है। दातागंज से भाजपा प्रत्याशी नैना गुप्ता, सपा से मुकेश शर्मा, बसपा से सुनीता देवी और कांग्रेस से सत्यशेखर ने पर्चा भरा।
---------------
उझानी : निर्विरोध चुनी जाएंगी जाएंगी जया
उझानी। नगर पालिका के बार्ड नंबर-22 के सदस्य पद के लिए भाजपा नेता अरुण अग्रवाल की पत्नी जया अग्रवाल के अलावा किसी और ने पर्चा दाखिल नहीं किया। उनका निर्विरोध चुना जाना तय है।

नामांकन प्रक्रिया से जुड़े अफसरों ने इस बारे में भाजपा नेताओं को बताया तो सभी खुशी से उछल पड़े। इस बार्ड से जय के पति सदस्य रह चुके हैं। इस बार वह अध्यक्ष पद के लिए भी दावेदार थे, लेकिन टिकट नहीं मिल पाया था। जया का कहना है कि जनता को बार्ड के विकास के रूप में इसका फायदा मिलेगा। इसका श्रेय उन्होंने पार्टी नेताओं और पति समेत देवर सचिन अग्रवाल को दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed