फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The city's drains will undergo thorough desilting.

Budaun News: शहर में नालों की होगी तलीझाड़ सफाई

Mon, 08 Jun 2026 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
The city's drains will undergo thorough desilting.
8 जून के अंक में अमर उजाला में प्रका​शित खबर-
बदायूं। मानसून से पहले शहर को जलभराव से बचाने के लिए नगर पालिका ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। पालिका अध्यक्ष के निर्देश पर प्रमुख नालों और नालियों की सफाई के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों को अपने क्षेत्रों में सफाई कार्यों की निगरानी और प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि इस मामले को लेकर संवाद न्यूज एजेंसी की ‘नालों पर कब्जे, इस बार भी सताएगा जलभराव’ शीर्षक से खबर अमर उजाला के 8 जून के अंक में प्रकाशित हुई थी। इसके बाद हरकत में आए नगर पालिका प्रशासन ने यह कार्रवाई शुरू की है। अध्यक्ष फात्मा रजा ने बताया कि नगर पालिका की प्राथमिकता वर्षा ऋतु में नगरवासियों को जलभराव की समस्या से राहत दिलाना है। बरसात में नालों में जमा सिल्ट और कूड़े के कारण जल निकासी बाधित होती है। इसी समस्या के स्थायी समाधान के लिए यह अभियान तेज किया गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन ने दो टीमें गठित की हैं। टीम ''''ए'''' में मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तैयब और लिपिक सुमित सिंह शामिल हैं। टीम ''''बी'''' में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार और कार्यवाहक सफाईनायक नैनील को जिम्मेदारी दी गई है। इन टीमों को नाला गैंग के माध्यम से निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि यह अभियान जनहित से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मिशन है। अधिकारियों और कर्मचारियों को नियमित रूप से क्षेत्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी नाले या नाली में जल निकासी बाधित न हो। नगर पालिका द्वारा सफाई कार्यों की लगातार निगरानी की जाएगी। प्रतिदिन प्राप्त होने वाली प्रगति रिपोर्ट के आधार पर कार्यों की समीक्षा होगी। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित टीम के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।


सफाई निरीक्षक का एक दिन का वेतन काटा, मांगा स्पष्टीकरण



बदायूं। नगर पालिका परिषद ने शहर की बिगड़ती सफाई व्यवस्था पर कड़ा रुख अपनाया है। मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब का एक दिन का वेतन काट दिया गया है। उन्हें 24 घंटे के भीतर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं।




पालिकाध्यक्ष फातिमा रजा ने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों से गंदगी और जल निकासी की समस्याओं की जानकारी मिली थी। पुलिस लाइन ग्राउंड के सामने, बरेली-चंदौसी मार्ग, इंदिरा चौक, कदीर मार्केट और नई सराय जैसे स्थानों पर कूड़े के ढेर और बंद नालों की शिकायतें मिलीं। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि मोहम्मद तय्यब को पूर्व में भी कई बार सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि, इन निर्देशों के बावजूद अपेक्षित सुधार नहीं दिखा। नगर पालिका अध्यक्ष ने मोहम्मद तय्यब को उन क्षेत्रों में तत्काल सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया है। उन्हें व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए भी कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed