{"_id":"1f9ef952af1cc8e4624b7dccb813d6c8","slug":"the-children-were-shown-scientific-experiment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को दिखाए गए वैज्ञानिक प्रयोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को दिखाए गए वैज्ञानिक प्रयोग
कादरचौक।
Updated Sat, 27 Feb 2016 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व माध्यमिक विद्यालय गंगपुर पुख्ता में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में एक दिन पूर्व बच्चों को विभिन्न प्रयोग करके दिखाए गए। वायु में भार, दाब और ऊष्मा का संचरण, गुरुत्वाकर्षण बल, आवेशित बल, घर्षण बल संबंधी प्रयोग करके दिखाए गए।
इस अवसर पर विज्ञान अध्यापक प्रवीण कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हमारे देश में 1986 से हर वर्ष 28 फरवरी को मनाया जाता है। 1928 में कोलकाता में प्रोफेसर सीवी रमन ने इस दिन एक उत्कृष्ट वैज्ञानिक खोज की थी। इसके लिए उनको 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीन शुक्ल ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का मूल उद्देश्य तरुण विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति आकर्षित व प्रेरित करना है। साथ ही जनसाधारण को विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग बनाना है।
प्रधानाध्यापक ओमकार सिंह यादव ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस देश में विज्ञान के निरंतर उन्नति का आह्वान करता है। इसके विकास द्वारा ही हम समाज के लोगों का जीवन स्तर खुशहाल बना सकते हैं। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय सिमरिया के अध्यापक सुनील कुमार जौहरी, शोभा मिश्रा, अनूप चौहान, नयना शर्मा, वीना रानी वर्मा, हरीराम तथा सुनीति शाक्य उपस्थित रहीं।