फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The children of the immersed child drove on the Ganga Ghat

डूबे बालक के घरवालों  ने डाला गंगाघाट पर डेरा

Fri, 12 May 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ उझानी
अमर उजाला ब्यूरो/ उझानी Updated Fri, 12 May 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
The children of the immersed child drove on the Ganga Ghat
गंगा का जलस्तर एक बार बढ़ा, तटबंधों पर निगरानी शुरू - फोटो : अमर उजाला
पूरे दिन घाट पर जुटी रही गोताखोरों की सात सदस्यीय टीम      
विज्ञापन

बुद्ध पूर्णिमा वाले दिन बाबा-दादी के साथ गंगा स्नान करते वक्त डूबे बालक की खोज में शुक्रवार को घरवालों ने फिर से घाट पर खोजबीन कराई। पंखियानगला के गोताखोरों की सात सदस्यीय टीम ने घाट से पूर्वी ओर पांच किलोमीटर दायरे में तलाशी अभियान भी चलाया पर कुछ हाथ नहीं लगा।
तीन दिन पहले दिल्ली में संगम बिहार निवासी सुरेंद्र सिंह का 10 वर्षीय बेटा प्रिंस अपने बाबा देवकीनंदन और दादी कमला समेत परिवार के लोगों के साथ गंगा स्नान को पहुंचा था। स्नान करते वक्त वह डूब गया था। शुक्रवार को सुरेंद्र रिश्तेदारों के साथ गंगाघाट पर पहुंचा। घरवालों ने पंखियानगला पहुंचकर गोताखोरों से सहयोग मांगा। पूर्वाह्न में गंगा में उतरे गोताखोरों ने घाट से पूर्वी ओर पांच किलोमीटर तक के इलाके में छानबीन की। कहीं पर भी प्रिंस का सुराग नहीं लग पाया। सुरेंद्र बताया, प्रिंस उसकी तीन संतान में इकलौता बेटा था। उसकी मां बीना की दिसंबर-2015 में बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। उसकी दो और बेटियां हैं, जिसमें 13 साल की श्वेता और नौ साल की एकता है।
विज्ञापन

--
गंगा में जलस्तर बढ़ते ही बहाव तेज      
उझानी। बृहस्पतिवार शाम को गंगा में अचानक जलस्तर में वृद्धि हो गई। गोताखोर गंगा में उतरे तो उन्हें तेज बहाव की वजह से परेशानी का सामना भी करना पड़ा। गोताखोरों में हसीम ने बताया-जलस्तर में वृद्धि से आशंका बनी हुई है कि प्रिंस दूर बह गया हो। वैसे तो आसपास के घाटों पर उसका मिलना मुश्किल लग रहा है लेकिन उसी स्थिति में वह आसपास मिल सकता है जब गहरे गड्डे या फिर किसी स्थान पर दलदल में फंस गया हो।      
विज्ञापन
विज्ञापन

-- 
गंगा में दूसरे दिन मिला चारवाहे का शव      
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव पालपुर निवासी 40 वर्षीय होराम सिंह बृहस्पतिवार सुबह पशु चराने के लिए गंगा पार गया था। लौटते में कौतलनगला घाट पर उसने पशुओं को गंगा पार कराई। मझधार में फंसकर होराम डूब गया। यह देख साथी चरवाहों ने शोर मचाया तो कई लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घाट पर खोजबीन भी की लेकिन देर रात तक सुराग नहीं लग पाया। शुक्रवार सुबह होराम के घरवाले गोताखोरों को लेकर घाट पर पहुंचे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद होराम का शव मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed