{"_id":"29620fd243ac08f2aa8a7ef1ef1dc1a5","slug":"the-centre-cane-mill-the-owners-rich-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘केंद्र सरकार ने गन्ना मिल मालिकों को किया मालामाल’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘केंद्र सरकार ने गन्ना मिल मालिकों को किया मालामाल’
badaun
Updated Sun, 21 Jun 2015 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने गन्ना किसानों का पैसा न देकर मिल मालिकों को मालामाल बनाया है। किसानों के लिए 50 रुपये धान रेट बढ़ाकर ऊंट के मुंह में जीरे वाला काम किया है। अब मोदी सरकार पंचायतें करके किसानों का मजाक उड़ाने का काम कर रही है।
विज्ञापन
यह विचार भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष ठा. धर्मपाल सिंह ने पंचायत में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि कर्ज माफी पर प्रधानमंत्री का साफ इंकार उनकी किसान विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। बिजली की कीमतें बढ़ाए जाने को उन्होंने निराशाजनक कदम बताया। बीकेडी जिलाध्यक्ष राजेश सक्सेना ने कहा कि देहात क्षेत्र में कटौती से किसान और बर्बाद हो रहे हैं। वहीं पीसीएफ में दो करोड़ के घोटाले के छह माह बाद भी कार्रवाई न होना शर्मनाक है।
विज्ञापन
जिला महासचिव सुरेश गुप्ता ने कहा कि बीएसए कार्यालय में हुए घोटाले को लेकर भाकियू 27 जून को संयुक्त शिक्षा निदेशक का घेराव करेगी। निर्णय लिया गया जो कार्यकर्ता और पदाधिकारी सक्रिय नहीं हैं, उनको संगठन से बाहर किया जाएगा। इस पर काम राष्ट्रीय शिविर हरिद्वार से लौटने के बाद किया जाएगा। पंचायत में झांझन सिंह, दाताराम शर्मा, अनवर शाह, पप्पू कुशवाह, मुरारी लाल, साबिर, सुआलाल, हारुन गौस, चेत सिंह, नरेंद्र सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन