{"_id":"66809044443751d3dc057b24","slug":"the-bull-that-fell-into-the-well-was-taken-out-after-six-hours-badaun-news-c-121-1-pbt1008-118704-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कुएं में गिरा सांड़ छह घंटे बाद निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कुएं में गिरा सांड़ छह घंटे बाद निकाला
विज्ञापन
बिलसंडा। थाना करेली क्षेत्र के गांव बिलासपुर में सांड़ कुएं में गिर गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से लगभग छह घंटे बाद उसे बमुश्किल बाहर निकाल लिया।
शुक्रवार की शाम करीब चार बजे गांव बिलासपुर में एक सांड़ कुएं में जा गिरा। ग्रामीणों की नजर जब सांड़ पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद भी जब सांड़ नहीं निकला तो फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। बाद में पुलिस और ग्रामीणों की मदद से कई घंटे बाद सांड़ को कुएं से बाहर निकाला जा सका। संवाद