फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The bull knocked down the old farmer and killed him.

Budaun News: सांड़ ने वृद्ध किसान को पटककर मार डाला

Wed, 26 Jun 2024 05:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 26 Jun 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
The bull knocked down the old farmer and killed him.
बिसौली। बिसौली-पिंदारा मार्ग पर मंगलवार शाम एक सांड़ ने 80 वर्षीय महाराम सिंह को पटककर मार डाला। वह शाम के समय अपने गांव से कस्बा आ रहे थे। तभी रास्ते में सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। बमुश्किल से ग्रामीणों ने उन्हें बचाया। परिवार वाले उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया
विज्ञापन

ग्राम पिंदारा निवासी महाराम सिंह खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। वह मंगलवार शाम करीब पांच बजे पैदल अपने गांव से बिसौली कस्बा आ रहे थे। रास्ते में सड़क पर कई सांड़ खड़े थे। उनमें एक सांड़ ने वृद्ध किसान पर हमला कर दिया। उन्हें अपने सींगों पर उठाकर पटकना शुरू कर दिया। वृद्ध की चीख-पुकार सुनकर कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए लेकिन सांड़ को देखकर किसी की आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं हुई। सूचना पर किसान का बेटा छत्रपाल मौके पर आ गए। उन्होंने किसी तरह सांड़ को वहां से भगाया और किसान को नजदीक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। पेट में सींग घुसने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हालत देखकर उन्हें रेफर कर दिया गया। परिवार वाले उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उनकी माैत हो गई।
विज्ञापन

यहां बता दें कि कस्बे में हरी फॉर्म हाउस, तहसील मोड़, इस्लामनगर चौराहा, दबतोरी रोड, दिसौलीगंज आदि आदि स्थानों पर सांड़ झुंड बनाए खड़े रहते हैं। लेकिन जिला प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। इससे लोगों की जान खतरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed