फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The budget has not hung lawn Construction of tennis courts

बजट न होने से लटका लॉन टेनिस कोर्ट का निर्माण

Sun, 03 May 2015 07:43 PM IST
badaun
badaun Updated Sun, 03 May 2015 07:43 PM IST
विज्ञापन

स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैयार हो रहे लॉन टेनिस कोर्ट का निर्माण बजट के अभाव में लटक गया है। अब इसके जून में पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है। दूसरी किस्त मिलते ही अधूरे पड़े काम को पूरा कराया जाएगा।

विज्ञापन

उदासीनता का दंश झेल रहा स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम का हाल बुरा है। शहर के दूरी और सुरक्षा न होने के कारण आसपास के लोगों का यहां कब्जा रहता है। लिहाजा इसकी जैसी देखभाल होनी चाहिए, उस तरह से नहीं हो पाती है। हालांकि पहले के मुकाबले थोड़ी दशा सुधरी है। इतना ही नहीं लॉन टेनिस खेल के खिलाड़ियों के लिए कोर्ट भी तैयार किया जा रहा है। यहां अभी तक एथलेटिक्स, वॉलीबाल, पॉवर लिफ्टिंग गेम ही होते आए हैं। इसके बाद लॉन टेनिस भी स्थाई गेम हो जाएगा। लेकिन पिछले सत्र में पूरा होने वाला लॉन टेनिस कोर्ट निर्माण का काम अभी तक पूरा नहीं हो सका है। बताते हैं कि शुरूआत में ठेकेदारों का विवाद चलता रहा। जब सुलझा को काम को शुरू किया गया। वहीं अब बजट की वजह से निर्माण लटक गया है। क्रीड़ा अधिकारी अनिल कुमार बताते हैं कि काफी हद तक काम पूरा हो चुका है। दूसरी किस्त रिलीज की डिमांड की हुई है। इसके रिलीज होते ही बाकी कार्य पूरा कराया जाएग। बताया कि जून में इसके पूरे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


नहीं शुरू हो सके कैंप
नया सत्र को शुरू हुए भले ही महीना गुजर गया हो, लेकिन अभी तक नए कैंप शुरू नहीं हो सके हैं। क्रीड़ा अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि मंगलवार के बाद कैंप शुरू कराने पर विचार करते हुए तैयारी प्रारंभ की जाएगी। पंजीकरण किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed