{"_id":"5d373dfafd5442b7369bbe68e9d51738","slug":"the-broken-line-hsnpur-lowered-supply-disruption-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हसनपुर में टूटी लाइन को उतारा, सप्लाई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हसनपुर में टूटी लाइन को उतारा, सप्लाई ठप
Dataganj
Updated Fri, 03 Apr 2015 08:17 PM IST
विज्ञापन
जर्जर हाईटेंशन लाइन के टूटने से दो किसानों की 12 बीघा गेहूं की फसल के राख हो जाने से खफा ग्रामीणों ने टूटी लाइन को उतार लिया। उनमें आक्रोश है। वह शनिवार को इस समस्या को लेकर एसडीएम से मिलेंगे। कहना है यदि उनकी समस्या को तत्काल दूर नहीं किया गया तो वह आंदोलन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
यहां बता दें कि बीते दिन गांव हसनपुर निवासी प्रकाश और रवि की 12 बीघा गेहूं की फसल हाईटेंशन लाइन के टूटकर गिर जाने से राख हो गई थी। चूंकि लाइन काफी समय से जर्जर हैं। ग्रामीणों ने इस बारे में कई बार शिकायत भी की थी किंतु बिजली महकमे ने कोई ध्यान नहीं दिया। लिहाजा, नाराज ग्रामीणों ने टूटी पूरी लाइन को उतार लिया। ग्रामीणों ने कहा कि वह टूटी लाइन के साथ शनिवार को एसडीएम से मिलेंगे। उन्हें सारी समस्या से अवगत कराएंगे। इधर, लाइन के टूट जाने के बाद से क्षेत्र में बिजली की सप्लाई गुल है। लोगों को और भी दिक्कतें हो रहीं हैं।
विज्ञापन