फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The bride and groom could not reach the village after the farewell, will stay at their maternal home.

Budaun News: विदा के बाद गांव नहीं पहुंच सके दूल्हा-दुल्हन, ननिहाल में रहेंगे

Fri, 12 Jul 2024 05:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 12 Jul 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
The bride and groom could not reach the village after the farewell, will stay at their maternal home.
दातागंज। बाढ़ के कहर से ग्रामीण क्षेत्रों में संकट बरकरार है। रामगंगा का जलस्तर बढ़ने से अकट गांव में परेशानी बढ़ गईं हैं। पानी में चलकर लोग बरात में तो शामिल हो गए...। लेकिन वापस घर नहीं लौट सके। दूल्हा-दुल्हन ने ननिहाल में ही शरण ली है। गांव का रास्ता बाढ़ के पानी ने रोक दिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव अकट निवासी राजपाल के बेटे अनिल की बुधवार को बरात नूरपुर गई थी। रात में रामगंगा उफना गई। गांव तक पहुंचने का एक मात्र रास्ता भी बाढ़ की चपेट में आ गया। चार से पांच फुट पानी सड़क पर है। इसकी वजह से सड़क के कुछ हिस्से कट गए हैं।
विज्ञापन

जलभराव के बीच वाहन ले जाना खतरे से खाली नहीं है। इसी को देखते हुए दूल्हा-दुल्हन को ननिहाल में ही रोक दिया गया है। ग्राम प्रधान हेमराज का कहना है कि गांव से बृहस्पतिवार को भी दो बरात जानी हैं। परिवार के लोग बरात कैसे लेकर जाए इसके लिए सुबह से इंतजाम किए जा रहे हैं। बताया जा कि ट्यूब के जरिए ही बरात में जाने वाले लोगों को पानी से ले जाया जाएगा। शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन को किसी रिश्तेदारी में ही भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed