फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The boyfriend who entered his girlfriend's house was beaten up by his family members.

Budaun News: प्रेमिका के घर घुसे प्रेमी को परिजनों ने पीटा

Thu, 28 Sep 2023 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 28 Sep 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
The boyfriend who entered his girlfriend's house was beaten up by his family members.
बदायूं। एक गांव में युवक दूसरे गांव की रहने वाली किशोरी से मिलने उसके घर जा पहुंचा। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर वह छत पर छिप गया। किसी प्रकार परिजनों को उसकी भनक लग गई तो उसके पकड़ लिया। परिजनों ने उसकी पिटाई लगाई। इससे उसके गंभीर चोटें आईं, अब उसे इलाज के लिए बरेली रेफर किया गया।
विज्ञापन

युवक दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। वह कुछ दिन पूर्व ही अपने घर आया था। उसकी दूसरे गांव की एक किशोरी से दोस्ती थी। फोन पर एक दूसरे से बात हो जाती थी। मंगलवार की रात को युवक किशोरी के घर चला गया। रात को किशोरी के घर में छिपा रहा। बुधवार सुबह परिजनों को जब युवक नजर आया तो उसके पकड़ दिया। उसकी जमकर धुनाई लगाई। लाठी डंडों से पीटने के कारण उसके काफी चोटें आईं।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने युवक को परिजनों से मुक्त कराया। युवक को जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया गया, जहां से युवक को बरेली रेफर किया गया है। एसओ शिवेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि किशोरी के परिजनों को शांतिभंग में चालान किया गया है। युवक का इलाज चल रहा है। किशोरी के परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है, उसके आने के बाद युवक पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed