फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The boom of the railway gate was damaged, vehicles got stuck in the jam for one hour

Budaun News: रेलवे फाटक का बूम खराब, एक घंटे तक जाम में फंसे वाहन

Mon, 02 Jun 2025 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
The boom of the railway gate was damaged, vehicles got stuck in the jam for one hour
शेखूपुर रेलवे फाटक पर बैरियर का बूम ठीक करते कर्मचारी। संवाद
बदायूं। सिविल लाइंस क्षेत्र के शेखूपुर फाटक रविवार को करीब तीन बजे ट्रेन आने पर फाटक बंद किया गया। खोलते समय बूम फंस गया। इसके बाद दोनों ओर लंबा जाम लग गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने बूम को ठीक किया, तब जाकर फाटक खुल सका। इस दौरान वाहन जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन


रेलवे फाटकों की मरम्मत के नाम पर विभाग खानापूर्ति कर रहा है। यही वजह है कि फाटक पर लगे बूम अक्सर खराब हो रहे हैं। शनिवार को मलगांव फाटक फंस गया, जिसमें करीब एक घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। ऐसा ही रविवार करीब तीन बजे शेखूपुर फाटक खराब हो गया। कर्मचारी खोलते रहे लेकिन बूम खराब होने से नहीं खुल सका। यहां भी करीब एक घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन


गर्मी के मौसम में वाहन जाम में फंसने से लोगों खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं पसीने में लोग तरबतर दिखाई दिए। करीब एक घंटे तक कर्मचारी मेहनत करते रहे। उसके फाटक खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed