{"_id":"691245122bf34be4af09ee04","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-from-a-mango-tree-in-sateti-forest-badaun-news-c-123-1-sbly1006-150583-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सतेती जंगल में आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सतेती जंगल में आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
मृतक राहुल शाक्य का फाइल फोटो। स्त्रोत परिवार द्वारा
- फोटो : 1
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के सतेती गांव के जंगल में सोमवार की सुबह एक युवक का शव आम के पेड़ से फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जाकर घटना की जांच की, जबकि परिवार के लोगों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया।
गांव सतेती गजा पट्टी निवासी टैनी मौर्य का पुत्र राहुल शाक्य (23) सोमवार की सुबह छह बजे घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकला था। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने उसका शव गांव की पूर्व दिशा में अमित चौहान के खेत में लगे आम के पेड़ से लटका देखा।
लोगों ने सूचना पुलिस और उसके परिवार के लोगों को दी। सूचना पर क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य एवं एसआई टेकचंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरु कर दी। उधर, परिवार के लोगों ने किसी प्रकार की शिकायत न करते हुए शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। राहुल चार बहन-भाइयों में बड़ी बहन से छोटा था और ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।