{"_id":"682642639d872c277a0920ca","slug":"the-body-of-a-woman-who-had-gone-to-get-medicine-was-found-in-a-pit-near-ismailpur-badaun-news-c-123-1-sbly1018-139447-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दवा लेने गई महिला का इस्माइलपुर के पास खंती में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दवा लेने गई महिला का इस्माइलपुर के पास खंती में मिला शव
विज्ञापन
मृतक माया का फाइल फोटो
कादरचौक। दवा लेने घर से पैदल गई महिला का शव इस्माइलपुर गांव के पास खंती में मिला है। महिला का शव देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
गांव अखटा मई निवासी माया देवी (62) पत्नी इतवारी लाल बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे दवा लेने को पैदल घर से निकली थी। कुछ देर बाद उनका शव इस्माइलपुर में पुलिया के पास खंती में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकालकर उसकी पहचान कराई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
--
फटी थी महिला साड़ी
महिला की साड़ी पर काला ग्रीस लगा हुआ है। साड़ी इस तरह से कटी है, जैसे उसकी साड़ी किसी बाइक की चेन में फंसी हो। अनुमान है कि घर से निकलने के बाद माया देवी इस्माइलपुर जाने वाले रास्ते पर किसी बाइक पर बैठ गई होगी। बाइक में उनकी साड़ी फंस गई और सड़क पर गिरकर मौत हो गई होगी। इसके बाद शव खंती में चले जाने की आशंका जताई है।