फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The body of a disabled youth of Gudhni was found in the field

Budaun News: खेत में मिला गुधनी के दिव्यांग युवक का शव

Wed, 23 Jul 2025 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
The body of a disabled youth of Gudhni was found in the field
मृतक महेंद्र का फाइल फोटो।
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के पास मंगलवार को दिव्यांग युवक का शव खेत में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया। मृतक दिव्यांग की पहचान गुधनी गांव के महेंद्र के रूप में हुई।
विज्ञापन

सिरसौल गांव के राकेश ने पेड़ के नीचे शव देखा तो ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद भीड़ जुट गई। इसी बीच पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव की पहचान के लिए ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस ने सोशल मीडिया पर फोटो वायरल की तो उसकी पहचान बिल्सी थानाक्षेत्र के गांव गुधनी के महेंद्र (38) पुत्र राधेश्याम के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को मौके पर बुलाया। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि महेंद्र की मौत का अभी कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पीएम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट हो सकेगा। गांव के लोगों ने बताया कि सोमवार की शाम से महेंद्र गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed