फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The body found on the track has been identified, the death was due to being pushed by brother and sister-in-law

Budaun News: ट्रैक पर मिले शव की हुई पहचान, भाई-भाभी के धक्का देने से हुई थी मौत

Thu, 29 May 2025 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
The body found on the track has been identified, the death was due to being pushed by brother and sister-in-law
बदायूं। बिनावर थाना क्षेत्र के मलगांव के पास रेलवे ट्रैक पर मिले शव की शिनाख्त हो गई है। वह युवक दिगुरैया गांव वीरभान है। उसकी गैरइरादतन हत्या के आरोप में पुलिस ने मां, भाई और भाभी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि दिगुरैया गांव का वीरभान शराब पीने का आदी था। वह घर वालों से आए दिन रुपये मांगता था। 17 मई की रात को वह छत पर मां से रुपये मांग रहा था। रुपये नही मिले तो वह झगड़ा करने लगा। इसी दौरान उसके भाई भगवानदास व भाभी सोमवती आए। बीच बचाव उन्हेांने धक्का दे दिया तो छत से वह नीचे गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। इससे मां, भाई और भाभी घबरा गए। उन्होंने उसका शव मलगांव के पास रेलवे ट्रैक पर रख दिया। 18 मई को पुलिस को रेलवे ट्रैक के पास शव मिला। अब उसके पिता लीलाधार ने पहचान की। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि गांव के लोगों से पूछताछ करने पर परिवार के लोगों के नाम सामने आए थे। थाने लाकर पूछताछ की तो भाई भगवानदास व भाभी सोमवती और मां माया देवी ने पूरी घटना को बता दिया। इस मामले में गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed