फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The Bilsi Bar Association elections will be held on January 6th.

Budaun News: छह जनवरी को होगा बिल्सी बार एसोसिएशन का चुनाव

Thu, 25 Dec 2025 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
The Bilsi Bar Association elections will be held on January 6th.
बिल्सी। बार एसोसिएशन के आगामी वार्षिक चुनाव को लेकर तहसील बार सभागार में एल्डर कमेटी की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बार अध्यक्ष मृगांक मोहन वार्ष्णेय ने की।
विज्ञापन

इस दौरान सर्वसम्मति से वरिष्ठ अधिवक्ता रामनाथ शर्मा को चुनाव अधिकारी तथा सत्येंद्र पाल सिंह को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव आगामी छह जनवरी को संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी रामनाथ शर्मा ने बताया कि 26 दिसंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके उपरांत 29 और 30 दिसंबर को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 30 दिसंबर को ही शाम 5 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद छह जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे से शाम शाम चार बजे तक मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद उसी दिन मतपत्रों की गणना कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। एल्डर कमेटी की बैठक में अधिवक्ताओं ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed