{"_id":"698a2a3c2f99958cfb03ebd4","slug":"the-band-played-as-part-of-the-arrangement-and-the-wedding-party-danced-on-the-streets-badaun-news-c-123-1-sbly1018-156894-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: व्यवस्था का बजा बैंड, सड़कों पर नाच रहे बराती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: व्यवस्था का बजा बैंड, सड़कों पर नाच रहे बराती
Tue, 10 Feb 2026 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। शहर में 100 से अधिक बरातघर हैं, जो हाईवे से लेकर मुख्य मार्गों पर बने हुए हैं। इनमें से 40 से अधिक संचालकों के पास अपनी पार्किंग व्यवस्था नहीं है। इनको प्रशासन का भी कोई खौफ नहीं है। शादी-विवाह के सीजन में शहर की प्रमुख सड़कें जाम में जूझ चुकी हैं। मैरिज लॉन और बैंक्वेट हॉल के बाहर बेतरतीब पार्किंग, सड़क पर बरातें और तेज आवाज में डीजे के कारण रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। इससे लोग घंटों जाम में फंसने को मजबूर हैं।
शहर के नवादा से लेकर दातागंज तिराहा, नवादा से एमएफएफ हाईवे पर दो मैरिज लॉन संचालित हैं। काली सड़क पर दस से अधिक बरातघर, मैरिज लॉन, होटल 500 मीटर के दायरे में हैं। अलापुर रोड पर एमएफ हाईवे पर 12 से अधिक मैरिज लॉन संचालित हैं।
सहालग का सीजन चल रहा है। रोजाना इनमें शादी समारोह हो रहे हैं। बरात में आने वाले वाहन हाईवे के किनारे खड़े कर दिए जाते हैं, इससे यातायात पूरी तरह बाधित हो जाता है। इसके बाद डीजे की तेज धुन पर सड़क पर चलते बराती जाम की स्थिति पैदा कर देते हैं। समस्या तब और बढ़ जाती है, जब एक ही मार्ग पर दो या तीन बरातें निकल आती हैं। रविवार रात को हाईवे पर इन बरातों के चढ़ते समय करीब दो से ढाई घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना के बाद ट्रैफिक पुलिस व थाना पुलिस मौके पर पहुंची, तब कहीं जाकर स्थिति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
शुक्रवार रात को भगवतीपुर पीसीएफ गोदाम के पास बने मैरिज लॉन में शादी समारोह के चलते हाईवे जाम हो गया था। करीब एक घंटे तक यहां सैकड़ों वाहनों के साथ ही एक एंबुलेंस जाम में फंसी नजर आई। इसके साथ ही काली सड़क पर एक दिन में तीन-तीन बरातें आने की वजह से पूरा शहर जाम से जूझता रहा। बाइक सवार तो गली मोहल्लों से होकर जैसे-तैसे निकेल गए लेकिन बड़े वाहन जाम में फंसे रहे।
-- --
प्रशासन की नहीं कोई सख्ती
-हाइवे के किनारे मैरिज लॉन उसपर भी पार्किंग व्यवस्था नहीं। तमाम शिकायतों के बाद भी प्रशासन ने आज तक इस ओर ध्यान ही दिया है। किसी संचालक के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकी है। यही वजह है कि संचालक मनमानी करते आ रहे हैं। बुकिंग के नाम पर लाखों रुपये लेने के बाद भी वाहनों को खड़े कराने की जिम्मेदारी से संचालक बेखबर हैं।
-- --
रात भर तेज आवाज में बजते हैं डीजे
-मैरिज लॉन और मुख्य सड़कों के आसपास रहने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। तेज आवाज में बजते डीजे के कारण रातभर शोर रहता है। साथ ही परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। काली सड़क पर श्रीराम काॅलाेनी के रहने वाले मनोज शर्मा ने बताया कि उनके घर के सामने चार मैरिज लॉन हैं। पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण वाहन सड़क पर ही खड़े किए जाते हैं और आधी रात तक शोरगुल बना रहता है। इससे बच्चों काे पढ़ाई करने में दिक्कत हो रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन--
सभी बरातघर के लिए पार्किंग की सुविधा होनी जरूरी है। अगर किसी ने पार्किंग नहीं बनवाई है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अगर पार्किंग है, फिर भी सड़क पर वाहन खड़े हो रहे हैं, तो उनके खिलाफ भी नोटिस जारी किया जाएगा।
-सुरेश पाल, सिटी मजिस्ट्रेट

वर्जन