फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The arrival of the chief The inspection of the venue

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर  सभास्थल का किया निरीक्षण

Thu, 28 Apr 2016 11:54 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 28 Apr 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
The arrival of the chief The inspection of the venue
‌‌शिलान्यास - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
डीएम ने गिरा पेड़ उठवाने और मंच दुरुस्त करने के दिए निर्देश 
21 मई को मुख्यमंत्री के आगमन की मिल चुकी है हरी झंडी

 प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी, एसएसपी सौमित्र यादव ने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हाफिज सिद्दीक इस्लामियां इंटर कॉलेज पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कॉलेज परिसर में पहले से स्थापित मंच की मरम्मत और रंगाई-पुताई का कार्य शीघ्र प्रारंभ करा दिया जाए। 
मुख्यमंत्री 21 मई को यहां पहुंचेंगे। जिलाधिकारी ने कॉलेज परिसर की साफ सफाई कराने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग को पत्र भेजकर टूटे पड़े पाकड़ के पेड़ को हटवाने और परिसर में स्थापित अन्य पुराने पेड़ों का भी परीक्षण कराने को एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव, एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेंद्र प्रसाद यादव एवं नगर मजिस्ट्रेट अजय कुमार श्रीवास्तव को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने हल्के वाहनों के लिए इस्लामियां कॉलेज परिसर में पश्चिम की ओर और मालवीय आवास गृह में पार्किंग स्थल बनाए जाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

एसएसपी सौमित्र यादव ने एसपी सिटी अनिल कुमार यादव को निर्देशित किया कि चारों दिशाओं से आने वाले भारी वाहनों के लिए शहर के बाहर ही पार्किंग स्थल बनाए जाएं। ककराला, उसहैत, उसावां की ओर से आने वाले भारी वाहनों को मंडी समिति बदायूं, बिसौली, कुंवरगांव, बरेली और दातागंज की ओर से आने वाले भारी वाहनों को मिशन परिसर, बिल्सी, सहसवान और कछला की ओर से आने वाले भारी वाहनों के लिए बड़ी ज्यारत के आसपास पार्किंग स्थल बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया। जिस पर डीएम और एसएसपी ने कहा कि पहले वरिष्ठ अधिकारी एक बार मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण कर लें। इसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। इस अवसर पर उीआईओएस वीना यादव, कालेज के प्रधानाचार्य मुहम्मद खिजर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण
बदायूं। जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी और सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने विकास भवन स्थित सभाकक्ष में कार्यदायी संस्थाओं और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर 50 लाख से अधिक राशि की परियोजनाओं का मुख्यमंत्री द्वारा किए जाने वाले लोकार्पण और शिलान्यास के संबंध में जानकारी हासिल की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास कराए जाने को चिह्नित किए जाएं, उनका डीडीओ संतोष कुमार सिंह संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed