{"_id":"698e2dafe90ec5e3d80fe5af","slug":"the-ambedkar-statue-installation-sparked-controversy-overnight-the-administration-removed-it-and-placed-it-in-a-safe-location-badaun-news-c-123-1-sbly1018-157121-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रातों-रात आंबेडकर प्रतिमा स्थापना पर विवाद, प्रशासन ने हटवाकर सुरक्षित स्थान पर रखवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रातों-रात आंबेडकर प्रतिमा स्थापना पर विवाद, प्रशासन ने हटवाकर सुरक्षित स्थान पर रखवाई
विज्ञापन
उसहैत थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में आंबेडकर प्रतिमा विवाद को लेकर लगी भीड़ व मौके पर पहुंच
म्याऊं। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर अतिराज में बुधवार देर रात बिना अनुमति डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने से गांव में तनाव की स्थिति बन गई। विरोध करते हुए अन्य ग्रामीण हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत किया और प्रतिमा को हटवाकर सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया।
बताया जा रहा है कि बुधवार रात कुछ ग्रामीणों ने बिना प्रशासनिक अनुमति के आंबेडकर की मूर्ति स्थापित कर दी। बृहस्पतिवार की सुबह को ग्रामीणों को भनक लगी तो हंगामा कर दिया। मामले की जानकारी अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन को दी, जिसके बाद एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र सिंह और सीओ उझानी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।
प्रशासन ने ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं को समझाया कि किसी भी सार्वजनिक स्थल पर प्रतिमा स्थापना से पूर्व विधिवत अनुमति लेना आवश्यक है। एसडीएम ने आश्वस्त किया कि नियमानुसार अनुमति मिलने के बाद ही प्रतिमा स्थापित की जा सकेगी। इसके बाद प्रतिमा को सम्मानपूर्वक हटवाकर सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया गया।
विज्ञापन
इस दौरान कुछ महिलाओं ने मूर्ति हटाए जाने का विरोध करते हुए हंगामा भी किया, लेकिन अधिकारियों ने उनको समझाकर स्थिति सामान्य कर ली। मौके पर उसहैत, उसावां, हजरतपुर और कादरचौक थानों की भारी पुलिस फोर्स तैनात रही, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना न होने पाए।
सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अन्य थानों की पुलिस समेत सीओ व एसडीएम भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल प्रतिमा को सुरक्षित स्थान पर रख दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। अभी इस संबंध में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। प्रशासन की अनुमति के बाद ही प्रतिमा लगा सकेगी। - डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी