फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The administration freed the Chak Marg in two villages

Budaun News: प्रशासन ने दो गांवों में मुक्त कराया चकमार्ग

Wed, 23 Jul 2025 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
The administration freed the Chak Marg in two villages
बिल्सी के पुसगंवा गांव में चकमार्ग को कब्जामुक्त कराती टीम। संवाद - फोटो : संवाद
बिल्सी। एसडीएम रिपुदमन सिंह के निर्देश पर तहसील की राजस्व और ब्लॉक की संयुक्त टीम ने गांव पुसगंवा और बेहटाजबी में करीब 800 मीटर लंबे चकमार्ग की पैमाइश कर कब्जा मुक्त कराया। एसडीएम ने बताया कि पुसगंवा के ग्राम प्रधान समेत कई लोगों ने शिकायत की थी कि करीब 600 मीटर चकमार्ग पर कुछ लोगों का कब्जा है। मंगलवार को कब्जाधारक मदनलाल और ब्रजेश कुमार से इसे मुक्त कराया। इसी तरह क्षेत्र के गांव बेहटाजबी में देव सिंह ने एक शिकायती पत्र तहसील दिवस में दिया था। गांव के करीब 200 मीटर चकमार्ग पर कई लोगों ने कब्जा कर अपने खेत में मिला लिया था। इससे लोगों को निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। राजस्व टीम ने चकमार्ग को चिह्नित कर खाली करा लिया है। साथ ही कब्जाधारकों को चेतावनी दी गई है। इस अभियान में राजस्व निरीक्षक रवेंद्र सिंह, लेखपाल विनय कुमार, विजेंद्र पाल सिंह, सचिव महेश पाल, दीपेश शर्मा आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed