फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The accused of raping a minor was sent to jail

Budaun News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल

Mon, 14 Jul 2025 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
The accused of raping a minor was sent to jail
अलापुर। थाना पुलिस ने 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस पीड़िता के परिजनों के घर के बाहर निगरानी करने वाले दूसरे आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

अलापुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी कक्षा छह की छात्रा है। शुक्रवार दोपहर उसके माता-पिता खेत पर धान की पौध उखाड़ने गए थे। घर पर बेटी अकेली थी। पिता ने पुलिस को बताया कि इस बीच आरोपी घर में घुस आया। इस दौरान उसका साथी घर की निगरानी करता रहा। आरोप है कि युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। इस बीच किशोरी की मां घर पर आ गई। जहां दोनों युवकों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी और भाग गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर किशोरी का पिता भी घर आ गया। पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने शनिवार देर शाम पॉक्सो एक्ट के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। रविवार को पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के मुख्य आरोपी रजनेश को उसावां रोड पर कैलौठा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसे कोर्ट के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। सोमवार को किशोरी का मेडिकल कराया जाएगा।
--
दुष्कर्म के एक अन्य मामले में भी आरोपी गिरफ्तार
बदायूं। दातागंज कोतवाली पुलिस ने 15 वर्षीय किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने के आरोपी को कचहरी तिराहे से गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। 26 अप्रैल को कोतवाली पुलिस ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस को तलाश में किशोरी मिली गई थी। इसके बाद उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए। पुलिस ने बयान के आधार पर गुजरात के अहमदाबाद जिले में कढभा थानाक्षेत्र के बाकरोल बुजुर्ग व हाल पता बिहार के गोपालगंज जिले में थानाक्षेत्र बैकुंठपुर के गांव पकहा निवासी गुड्डू की रिपोर्ट में नामजदगी की। तब से पुलिस उसकी तलाश में थी। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने कोई गलती नहीं की। संवाद

--
किशोरी को अपहृत कर ले जाने का आरोप

बदायूं। उसावां थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी 16 साल की बेटी को गुड्डू अगवा कर ले गया। जिसमें उसके भाई, मां और दो अन्य लोगों का हाथ रहा। बेटी डेढ़ तोला सोने की चेन व आधा किलो चांदी भी साथ ले गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किशोरी की खोजबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed