फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   TGT Exam: Questions Outside the Syllabus Cause Anxiety

टीजीटी परीक्षा : सिलेबस से बाहर के सवालों ने बढ़ाई टेंशन

Thu, 04 Jun 2026 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
TGT Exam: Questions Outside the Syllabus Cause Anxiety
टीजीटी परीक्षा देकर श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के बाहर आते अभ्यर्थी। संवाद
बदायूं। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा के दूसरे दिन प्रश्नपत्र ने अभ्यर्थियों की धड़कनें बढ़ा दीं। परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले अधिकांश अभ्यर्थियों के चेहरे पर तनाव और निराशा दिखाई दी। अभ्यर्थियों का कहना था कि इस बार प्रश्नपत्र उम्मीद से अधिक कठिन रहा। कई सवाल ऐसे पूछे गए, जो निर्धारित पाठ्यक्रम से बाहर के थे। इससे परीक्षा के दौरान काफी समय बर्बाद हुआ। कई प्रश्नों के उत्तर अधूरे छोड़ने पड़े।
विज्ञापन

जिले के परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों के समूह केवल प्रश्नपत्र की चर्चा करते नजर आए। कई अभ्यर्थियों ने कहा कि उन्होंने महीनों तक तैयारी की थी, लेकिन पेपर का पैटर्न अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिला। कुछ प्रश्न इतने जटिल थे कि उनका उत्तर समझने में ही काफी समय निकल गया।
विज्ञापन

बरेली के मोहित शर्मा का कहना है कि सामान्य रूप से टीजीटी परीक्षा में विषय आधारित और पाठ्यक्रम केंद्रित प्रश्न पूछे जाते हैं, लेकिन इस बार कई प्रश्नों ने उन्हें चौंका दिया। निशांत पटेल का कहना है कि बुधवार को जो परीक्षा हुई उसमें प्रश्न सिलेबस से आए थे, लेकिन आज का प्रश्न पत्र ही बिल्कुल अलग है। सिलेबस में कुछेक ही प्रश्न आए हैं। इससे मेरिट पर काफी असर पड़ेगा। अब अभ्यर्थियों की नजर आयोग की उत्तर कुंजी और परिणाम पर टिकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----अभ्यर्थी बोले- समय भी कम रहा---
मैं लगभग एक साल से तैयारी करता आ रहा हूं। पेपर शुरू होने के बाद लगा कि कई प्रश्न ऐसे हैं, जिन्हें पहले कभी नहीं पढ़ा। कुछ सवाल सिलेबस से बाहर के लगे। समय भी कम पड़ गया। -योगेश शर्मा, अभ्यर्थी


पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन का पेपर ज्यादा कठिन था। कई प्रश्नों ने उलझन पैदा कर दी। तैयारी अच्छी थी, लेकिन प्रश्नों का स्तर अपेक्षा से अधिक कठिन मिला। -राहुल यादव, अभ्यर्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed