{"_id":"63cd90d7299c7b1a164316da","slug":"ten-yrs-boy-killed-in-farm-badaun-news-bly510960286-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दस साल के बच्चे की हत्या में तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दस साल के बच्चे की हत्या में तीन पर रिपोर्ट
विज्ञापन
इस्लामनगर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव रफतपुर में रविवार शाम दस वर्षीय बालक गुरमीत का शव अपने खेत में पड़ा मिला। उसी खेत में पिता फसल की सिंचाई कर रहा था। वहीं बालक खेलते समय लापता हो गया। परिवार वालों ने गांव के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले में गांव के ही मटरू, मुनेश और शेरसिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई।
गांव रफतपुर निवासी नेम सिंह का दस वर्षीय बेटा गुरमीत रविवार दोपहर अचानक लापता हो गया था। परिवार वालों के मुताबिक नेम सिंह दोपहर के समय अपने खेत पर फसल की सिंचाई कर रहा था। उसी खेत पर गुरमीत भी एक मोहल्ले के बच्चे के साथ खेल रहा था। खेलने के दौरान गुरमीत लकड़ियां लाने की बात कहकर वहां से चला गया। फिर उसका कुछ पता नहीं चला।
शाम के समय नेम सिंह का उस पर ध्यान गया तो उसने गुरमीत की खोजबीन की। इसकी सूचना पर परिवार वाले भी वहां पहुंच गए। शाम करीब सात बजे बालक का शव खेत में पड़ा मिला। परिवार वालों के अनुसार उसके गले पर निशान मिले हैं। उन्होंने गांव के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मामले की सूचना पर सीओ सुनील कुमार और थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जहां परिवार वालों ने कार्रवाई करने की मांग की लेकिन पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। देर रात पुलिस ने मटरू, मुनेश और शेरसिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
बालक का शव खेत में पड़ा मिला है। परिजन की तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। - सुनील कुमार, सीओ बिल्सी