{"_id":"f9a071e161559f108c061a0fd1c54b89","slug":"ten-centers-amid-tight-security-there-gti-on-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच दस केंद्रों पर हुई जीटीआई परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच दस केंद्रों पर हुई जीटीआई परीक्षा
badaun
Updated Mon, 04 May 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा रविवार को शहर के दस केंद्रों पर हुई। केंद्रों पर साढ़े पांच हजार से अधिक संख्या में परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि करीब 554 अनुपस्थित रहे। परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हो गई।
विज्ञापन
शहर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, इस्लामिया, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज, विज्ञानानंद इंटर कॉलेज, सिग्लर कॉलेज, नकविया कॉलेज, द्रौपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर, राजाराम, केदारनाथ कॉलेज में प्रवेश परीक्षा हुई। इसमें दो एसपी पाल और डॉ. दिनेश यादव पर जोनल ऑफिसर के रूप में छह व चार केंद्रों की जिम्मेदारी रहीं। द्रौपदी देवी कॉलेज में विशेष परीक्षा आयोजित करते हुए शाम की पाली में भी परीक्षा हुई। जोनल ऑफिसर एसपी पाल के मुताबिक नौ कॉलेजों में सुबह की पाली में परीक्षा हुई। इसमें करीब 4806 परीक्षार्थी बैठे जबकि शाम की पाली में 805 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। कड़ी सुरक्षा के बीच केंद्रों पर 5611 पंजीकृत थे। जबकि 554 करीब अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन