फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Temporary encroachments to be removed from the main market before the Kanwar Yatra.

Budaun News: कांवड़ यात्रा से पहले मुख्य बाजार से हटेगा अस्थायी अतिक्रमण

Thu, 16 Jul 2026 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Temporary encroachments to be removed from the main market before the Kanwar Yatra.
उझानी में कांवड़ियों के रूट पर अतिक्रमण से ​घिरी सड़क। संवाद
उझानी। सावन माह के पहले दिन से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर नगर पालिका परिषद ने मुख्य बाजार से अस्थायी अतिक्रमण हटवाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके लिए एसडीएम और पुलिस की मौजूदगी में अभियान चलेगा। ताकि कांवड़िये डीजे समेत बेरोकटोक निकल सकें।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा कछला गंगाघाट से शुरू होकर बदायूं समेत आसपास के जिलों में स्थित शिव मंदिरों तक निकलती है। यहां कल्याण सिंह चौक से कृषि उत्पादन मंडी समिति तक अधिकतर कांवड़िये डीजे लगे वाहनों के साथ मुख्य बाजार से होकर निकलते हैं।
विज्ञापन

कल्याण सिंह चौक से मंडी समिति तिराहे तक मुख्य बाजार की स्थिति पर गौर करें तो सब्जी मंडी से गोशाला मोड़ तक बाजार में अस्थायी अतिक्रमण ने राहगीरों को परेशान कर रखा है। बाजार की स्थिति यह है कि दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों के आगे दो-तीन फुट तक अस्थायी कब्जा कर रखा है। कांवड़ यात्रा के दौरान तो आवागमन में दिक्कत और ज्यादा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ियों को बेहतर सुविधा और सुरक्षा मुहैया कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियों के बीच दो दिन पहले पालिका कर्मियों ने मुख्य बाजार की हकीकत पर भी गौर किया। इसके बाद तय हुआ कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले ही मुख्य बाजार को अस्थायी अतिक्रमण से मुक्त करा दिया जाए। बाजार को अस्थायी अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए अभियान एसडीएम और पुलिस की मौजूदगी में चलेगा। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने खुद अतिक्रमण नहीं हटाया तो फुटपाथ पर रखा उनका सामान जब्त कर लिया जाएगा।


खुदे पड़े हैं फुटपाथ, कांवड़ यात्रा से पहले चौड़ीकरण मुश्किल
उझानी मुख्य बाजार में कल्याण सिंह चौक से मंडी समिति तिराहे तक करीब छह करोड़ रुपये की लागत से चौड़ीकरण होना है। पीडब्ल्यूडी की देखरेख में चौड़ीकरण का काम पिछले साल शुरू हुआ था। ठेकेदार ने बाजार की सड़क के फुटपाथ भी खोद डाले। कुछ क्षेत्र को छोड़ अधिकतर इलाके में फुटपाथ के गड्ढों को भी भरने की जरूरत महसूस नहीं की गई। कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले चौड़ीकरण का काम पूरा होने की उम्मीद भी बहुत कम है। ऐसे में कांवड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

मीट और मछली बाजार दूसरी जगह होगा शिफ्ट
कांवड़िये मुख्य बाजार के जिस रास्ते से होकर निकलेंगे, उसी राह में गोशाला मोड़ के पास मछली और मीट बाजार भी है। कांवड़ियों की धार्मिक भावनाओं के मद्देनजर नगर पालिका परिषद ने मीट और मछली विक्रेताओं की दुकानों को रास्ते से कहीं दूर गैर आबादी क्षेत्र में शिफ्ट कराने की योजना भी बनाई है।


कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने और आवागमन को राह आसान करने के लिए नगर पालिका की ओर से जल्द ही मुख्य बाजार से अस्थायी अतिक्रमण हटवाया जाएगा। मछली बाजार भी कांवड़ियों के रूट पर नहीं लगेगा। इसे लेकर अधिकारियों से वार्ता हो चुकी है। - मणि जी सैनी, ईओ

उझानी में कांवड़ियों के रूट पर अतिक्रमण से घिरी सड़क। संवाद

उझानी में कांवड़ियों के रूट पर अतिक्रमण से घिरी सड़क। संवाद

उझानी में कांवड़ियों के रूट पर अतिक्रमण से घिरी सड़क। संवाद

उझानी में कांवड़ियों के रूट पर अतिक्रमण से घिरी सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed