{"_id":"606f55df8ebc3e8d1c768803","slug":"tempo-overturns-on-tempo-road-woman-dead-seven-women-injured-badaun-news-bly443325493","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार टेंपो सड़क पर पलटा, महिला की मौत, सात महिलाएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार टेंपो सड़क पर पलटा, महिला की मौत, सात महिलाएं घायल
विज्ञापन
कादरचौक (बदायूं)। कादरचौक-बदायूं मार्ग पर बृहस्पतिवार को ग्राम लौकी नगला के नजदीक तेज रफ्तार टेंपो सड़क पर पलट गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसके गांव की छह महिलाएं घायल हो गईं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने टेंपो को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हादसा बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे हुआ। उस वक्त भदसिया गांव से एक टेंपो सवारियों को लेकर शहर जा रहा था। उसमें करीब 14-15 सवारी बैठी हुईं थीं। जैसे ही टेंपो भदसिया गांव से निकलकर कादरचौक-बदायूं मार्ग पर पहुंचा कि चालक ने गति तेज कर दी। कुछ लोगों ने मना भी किया था कि वह ज्यादा तेज टेंपो न चलाए। इसके बावजूद चालक ने स्पीड कम नहीं की। लौकी नगला गांव के नजदीक पहुंचते ही टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।
हादसे में सबीना (35) पत्नी मकसूद की मौत हो गई जबकि उसके गांव ही मोमीना (65), उमरा (50), रिहाना (55) जाहिरा (65), हुसना (65) और निजाहत (50) गंभीर रूप से घायल हो गईं। कुछ लोगों के मामूली चोटें आईं। लोगों की सूचना पर पुलिस भी आ गई। इससे बाद पुलिस ने पहले घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। बाद में महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने दोपहर में महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। ये टेंपो भदसिया के रहने वाले व्यक्ति का बताया जा रहा है। हादसे के बाद वह फरार हो गया।